Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 May 2026: वृश्चिक राशि सामाजिक गतिविधियों में बढ़ेगा आपका एक्टिव पार्टिसिपेशन

    3 weeks ago

    1

    0

    Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 May 2026: प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि फिर सप्तमी रहेगी. आज पूरे दिन आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा. चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे. वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा. व्यापार और धन राशिफल (Business & Finance Horoscope)व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन नई शुरुआत और नैतिक रूप से मजबूत रहने का है. बिजनेस पर्सन के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है. यदि आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी फील्ड (क्षेत्र) में एक्सपेंड (विस्तार) करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि बिजनेसमैन को आज बिजनेस रिलेटेड कामों में भूलकर भी कोई गलत शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाना चाहिए और न ही किसी कानून को तोड़ने की जरूरत है; ईमानदारी से काम करना आपकी साख को मजबूत बनाएगा. नौकरी और कार्यक्षेत्र राशिफल (Job & Career Horoscope)नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अपनी कार्यप्रणाली में सिद्धांतों को बनाए रखने का है. मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन (विपणन से जुड़े कर्मचारियों) के मन में आज कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा (कंपटीशन) का भाव पनप सकता है. आगे बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक सिद्धांतों का हनन न हो. इसके अलावा, जो एंप्लॉयड पर्सन इस समय विदेश (दूसरी कंट्री) में रह रहे हैं, उनके डेली एक्सपेंडिचर (दैनिक खर्चों) में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिन्हें आपको समय रहते ही कंट्रोल में रखना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. शिक्षा और शिक्षार्थी राशिफल (Education & Student Horoscope)विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शुक्रवार का दिन एकाग्रता को दोबारा हासिल करने का है. आज किन्हीं कारणों से स्टूडेंट्स के कंसंट्रेशन (एकाग्रता) में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे पढ़ाई में मन कम लगेगा. इस भटकाव से बचने के लिए आप आज ही से अपनी डेली लाइफस्टाइल में योगा व मेडिटेशन (ध्यान) को जरूर ऐड करें, इससे आपकी मानसिक क्षमता बढ़ेगी. प्रेम और परिवार राशिफल (Love & Family Horoscope)पारिवारिक और निजी जीवन के लिहाज से आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है. नवम चंद्रमा के प्रभाव से सामाजिक गतिविधियों में आज आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ आज वैचारिक मतभेदों के कारण रिश्तों में थोड़ी सी कड़वाहट पैदा होने की आशंका है, इसलिए आज के दिन आपको कुछ खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी होंगे. अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें. सेहत राशिफल (Health Horoscope)स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बदलते मौसम और काम के तनाव के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. भाग्यशाली रंग: सिल्वरभाग्यशाली अंक: 5अशुभ अंक: 4आज का विशेष उपाय: आज नवम भाव के चंद्रमा की अनुकूलता और स्वास्थ्य लाभ के लिए शुक्रवार के दिन तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुमकुम और लाल फूल डालें, फिर उसे सूर्य नारायण को अर्पित करें. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Aaj ka Dhanu Rashifal 22 May 2026: धनु राशि 8वें चंद्रमा के कारण साझेदारी के नए प्रस्तावों से बचें, कंटेनर फंसने से प्रतिद्वंद्वी उठा सकते हैं बाजार का फायदा
    Next Article
    Aaj ka Tula Rashifal 22 May 2026: तुला राशि वृद्धि योग से नए व स्थापित बिजनेस की ग्रोथ में आएगा भारी उछाल

    Related Astrology Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment