Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक:सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो

    1 day ago

    1

    0

    अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनके को-आर्टिस्ट राजपाल यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजपाल यादव एक बाड़ के पास खड़े दिखाई देते हैं। तभी अक्षय कुमार उनके पीछे एक घोड़ा लेकर पहुंच जाते हैं। घोड़ा राजपाल यादव की पहनी हुई विग को कुतरने लगता है, जिससे वह अचानक घबरा जाते हैं। अचानक हुई इस घटना से राजपाल यादव डरकर चिल्ला उठते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार और राजपाल यादव दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर’ दिखाने में बड़ा मजा आया। ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी कल्पना से भी ज्यादा जंगली है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” वेलकम टू द जंगल के बारे में फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन फिरोज ए. नाडियाडवाला ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले किया है। यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का गाना भी है। गाने के बोल भोजपुरी में हैं। गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं। शूटिंग की लोकेशन भी देहाती है। गाना साबुन के साथ फिल्माया गया है। इसके बोल ‘घिस-घिस’ हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्लॉप का डर, अक्षय कुमार ने लिया भोजपुरी का सहारा:वल्गर लिरिक्स वाले गाने के बोल- रगड़के नहला देब साबुन से, ऐसे ही गाने से फंसे नोरा-संजय फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार वल्गर और डबल मीनिंग लिरिक्स पर थिरकते दिखे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka Police Constable Recruitment 2026: Applications open for 3,395 posts; check eligibility, selection process and how to apply
    Next Article
    ममता को बड़ा झटका देने की तैयारी, 16 सांसदों के फोन बंद; शुभेंदु ने दिल्ली में डेरा जमाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment