Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमेरिका में पिज्जा डिलीवर करने गए भारतीय की गोली मारकर हत्या, कौन थे मृतक अंशुल कुंचा?

    9 hours ago

    1

    0

    अमेरिका में भारतीयों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया से सामने आया है, जहां पिज्जा डिलीवरी करने गए एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार यह घटना शुक्रवार की आधी रात को उत्तरी फिलाडेल्फिया से सामने आई है. सीबीएस न्यूज़ के अनुसार, कुछ लोगों ने पिज्जा ऑर्डर किया और फिर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित 28 वर्षीय युवक था, जिसे पुलिस द्वारा टेम्पल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार और शनिवार की रात लगभग 1 बजे मृत घोषित कर दिया गया. We are deeply saddened by the untimely demise of Mr. Anshul Kuncha, an Indian national in Philadelphia, PA.Our thoughts and heartfelt condolences to his family during this difficult time. The Consulate is in touch with Anushul’s family and is extending all possible assistance.… — India in New York (@IndiainNewYork) June 6, 2026 भारतीय दूतावास ने जाहिर किया दुख हालांकि सीबीएस की रिपोर्ट में मृतक का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन कई भारतीय रिपोर्टों के अनुसार उनकी पहचान अंशुल कुंचा के रूप में हुई है. कुंचा की मौत पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दुख प्रकट किया है. दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के असामयिक निधन से हम बेहद दुखी हैं. इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. कहां और कैसे हुई वारदात? सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया के रेमंड रोसेन होम्स नाम की सोसाइटी के एक खाली घर में किसी ने पिज्जा का ऑर्डर दिया था. पीड़ित ने ऑर्डर डिलीवर किया और परिसर से निकलते ही उसे गोली मार दी गई. फिलाडेल्फिया हाउसिंग अथॉरिटी के कैमरों में कैद फुटेज में अंशुल पिज्जा लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पीछे दो लोग चल रहे थे, जिन्होंने गहरे रंग के कपड़े पहने थे और एक बैग ले जा रहे थे. कौन थे अंशुल कुंचा? अंशुल कुंचा अमेरिका में बिजनेस एनालिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल कर रहे थे और उन्होंने 2024 में ग्रेजुएट किया था. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वे पेंसिल्वेनिया स्थित डेटाबैंक आईएमएक्स में डेटा वैलिडेशन एनालिस्ट के रूप में कार्यरत थे. इससे पहले उन्होंने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की थी. अमेरिका में कुंचा अतिरिक्त आय के लिए वीकेंड में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करते थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कुंचा की बहन तन्वी ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या के लिए जाल बिछाया गया था. उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि अंशुल को सिर में तीन गोलियां मारी गईं और शव सड़क पर छोड़ दिया गया. ये भी पढ़ें Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    Next Article
    U.S. considers buying Chagos Islands: reports

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment