भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बैटिंग चुनी:मानव सुथार डेब्यू कर रहे, पंत 50वां मैच खेलेंगे; राशिद खान नहीं खेल रहे
2 days ago
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। गिल ने बताया कि मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी। ऋषभ पंत 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अफगानी टीम 3 पेसर और 2 स्पिनर्स के साथ उतरी है। उसमें राशिद खान को शामिल नहीं किया गया है। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा- ‘हम भी बल्लेबाजी करना चाहते थे। क्योंकि विकेट अच्छा दिख रहा है।’ मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियूर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।
Click here to Read more
.png)
