Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु में 35 करोड़ की MDMA बरामद, 3 विदेशी महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

    3 weeks ago

    1

    0

    बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 करोड़ रुपए कीमत की MDMA ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 17.5 किलोग्राम MDMA और दो कारें बरामद की गई हैं। यह ड्रग्स शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जा रही थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… महिला वकीलों को 30% आरक्षण मांग मामले में SC ने राज्यों और UTs से जवाब मांगा सरकारी कानूनी पैनलों और लॉ ऑफिसर पदों पर महिला वकीलों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए सरकारों से प्रतिक्रिया तलब की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने बुधवार को इस जनहित याचिका पर सुनवाई की। यह याचिका लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दाखिल की गई है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष विकास सिंह ने अदालत के सामने महिला वकीलों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के सभी कानूनी पैनलों में महिला वकीलों के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। इसमें सुप्रीम कोर्ट पैनल, हाईकोर्ट पैनल, सरकारी लॉ ऑफिसर पद, लीगल एड पैनल और अन्य सरकारी व PSU पैनलों को शामिल करने की मांग की गई है। CPI (M) ने कहा- AIADMK के तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल होने पर TVK के समर्थन पर दोबारा सोचेंगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (M) के तमिलनाडु सचिव पी षन्मुगम ने कहा कि अगर AIADMK तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल होती है, तो वाम दल TVK सरकार को दिए समर्थन पर पुनर्विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वाम दलों और VCK ने मिलकर सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया था, लेकिन VCK अपने राजनीतिक फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। CBI ने आर्मी के कर्नल को गिरफ्तार किया, 50 लाख रिश्वत लेने का आरोप CBI ने 50 लाख रुपए के रिश्वत मामले में सेना के एक कर्नल को गिरफ्तार किया है। अधिकारी कोलकाता में ईस्टर्न कमांड के तहत आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में तैनात था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अधिकारी ने टेंडर दिलाने, घटिया सैंपल मंजूर करने और लंबित व बढ़े हुए बिल पास कराने में मदद की। जांच एजेंसी के FIR के मुताबिक, कर्नल ने कारोबारी से लंबित रिश्वत रकम मांगी थी। कारोबारी ने नकदी की कमी की बात कही। इसके बाद अधिकारी ने कारोबारी के ड्राइवर को फोन कर रकम अपने एक परिचित तक पहुंचाने को कहा। 50 लाख रुपए की रिश्वत हवाला के जरिए पहुंचाई जानी थी। एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच की फिर जांच होगी, DCA ने जांच के निर्देश दिए DCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की फिर जांच के निर्देश दिए हैं। यह जांच बोइंग की सुविधा में डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। मामला एयर इंडिया के वीटी-एएनएक्स विमान से जुड़ा है। 1 फरवरी को लंदन में इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल स्विच में दिक्कत आई थी। इसके बाद पायलट ने तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाएं इंजन का फ्यूल स्विच हल्का दबाव पड़ने पर रन से कटऑफ पर खिसक रहा था और सही तरीके से लॉक नहीं हो रहा था। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया। ई-फार्मेसी के विरोध में आज मेडिकल स्टोर बंद, 12 लाख केमिस्ट के हड़ताल में शामिल होने का दावा ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) ने बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि 12 लाख केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरक इस हड़ताल में शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक, रिटेल और थोक दवा व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे। बंद के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सभी अस्पतालों की दवा दुकानें और सरकारी अस्पतालों की फार्मेसी खुली रहेंगी। यहां से दवाएं खरीदी जा सकेंगी। गुजरात में ₹226 करोड़ का क्रिप्टो नेटवर्क पकड़ा; हमास लिंक के आरोप, 9 गिरफ्तार गुजरात CID ने क्रिप्टो के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेटवर्क का लिंक आतंकी संगठन हमास से जुड़े एक फ्रंट संगठन तक मिला है। CID के मुताबिक, इस नेटवर्क में करीब 226 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में 7 अहमदाबाद, 1 मुंबई और 1 हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के Binance अकाउंट 935 साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े थे। इनका इस्तेमाल डार्क वेब पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के लिए किया जा रहा था। CID का दावा है कि दुबई में बैठा मास्टरमाइंड मोहम्मद जुबेर पोपाटिया हमास से जुड़े फ्रंट संगठन के संपर्क में था। जांच में हूती विद्रोही, ईरान के IRGC-QF और रूस के प्रतिबंधित एक्सचेंज से जुड़े फंड ट्रांसफर के भी संकेत मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OTT પર કોહરામ મચાવી રહી છે 1 કલાક 47 મિનિટની આ હોરર ફિલ્મ, જોઈને રૂંવાડા ઉભા થઈ જશે!
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने सीरियाई राष्ट्रपति को फिर अपना परफ्यूम भेजा,कहा- पुराना वाला खत्म हो गया होगा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment