Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    चंडीगढ़ टेस्ट- अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 7वां विकेट गंवाया:मानव सुथार 28 रन बनाकर आउट, मोहम्मद सलीम को 5वां विकेट

    10 hours ago

    1

    0

    भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। उसने पहली पारी में 6 विकेट पर 505 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 27 और मानव सुथार 26 रन पर नाबाद हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। लंच से पहले ऋषभ पंत 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराया। मोहम्मद सलीम ने ध्रुव जुरेल (19 रन) और कप्तान शुभमन गिल (126 रन) को आउट किया। सलीम 4 विकेट ले चुके हैं। इंडिया ने 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। मैच का स्कोरबोर्ड गिल-पंत में 169 रन की साझेदारी कप्तान गिल और पंत दिन की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। गिल आउट, फैंस मायूस; मैदान के बाहर का माहौल न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। पढ़ें पूरी खबर दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iyers quickfire fifty steers SOBO Mumbai Falcons to second win in T20 Mumbai League 2026
    Next Article
    भारत की वह खोज जिसने दुनिया को समझाया एल नीनो, मानसून की भविष्यवाणी का बदल गया पूरा विज्ञान, 100 साल पुरानी वो कहानी

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment