चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन- भारत का स्कोर 482/6:सुंदर-सुथार की जोड़ी नाबाद; अफगानिस्तान के सलीम को 4 विकेट
10 hours ago
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। उसने पहली पारी में 6 विकेट पर 482 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार नाबाद हैं। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। लंच से पहले ऋषभ पंत 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराया। इससे पहले मोहम्मद सलीम ने ध्रुव जुरेल (19 रन) और कप्तान शुभमन गिल (126 रन) को आउट किया। सलीम 4 विकेट ले चुके हैं। टीम इंडिया ने 368/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। मैच का स्कोरबोर्ड गिल-पंत में 169 रन की साझेदारी कप्तान गिल और पंत दिन की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
Click here to Read more

.jpeg)