एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सास बोलीं- केवल सनसनी फैलाने के इरादे से रिपोर्ट बनाई
3 weeks ago
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई है। रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन कहां और कितनी चोट हैं, यह स्पष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेकेंड पोस्टमॉर्टम या किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम जांच में सहयोग करेंगे। बेल्ट नहीं मिलने से अधूरी रह गई फोरेंसिक जांच इस मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही गई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए सौंपी गई, लेकिन डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन के निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके। पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद ट्विशा के परिजन ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन बॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। परिजन का कहना है कि बेल्ट उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर यह तय नहीं कर सके कि फांसी किस चीज से लगाई गई थी। गर्दन के मार्क्स का सही मिलान और माप भी नहीं हो पाया। इस बीच, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई थी। पुलिस बोली- आरोपी समर्थ की तलाश में 6 टीमें जुटीं एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट जब्त कर ली गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका। आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए फफक कर रो पड़ीं सास दहेज मृत्यु मामले के आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम बेल सोमवार को भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उनकी मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मृत बहू और उसके परिजन को लेकर कई दावे किए। गिरिबाला सिंह ने बताया कि बहू ट्विशा ने अपनी इच्छा से गर्भपात कराया था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई थी। वह रोज 6 से 7 घंटे कंज्यूमर फोरम में रहती हैं और बेटा समर्थ सिंह भी कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, इसलिए बहू घर में अकेली रहती थी। गिरिबाला ने ये भी बताया कि ट्विशा की मां रेखा से कई बार भोपाल आकर बेटी के साथ रहने की बात कही, लेकिन वह कभी नहीं आईं। केवल एक बार वह बेटे के साथ भोपाल आई थीं, जब ट्विशा नाराज होकर मायके चली गई थी। खुद शादी प्रपोजल लेकर आई थी ट्विशा, बाद में ड्रग एडिक्ट होने का पता चला गिरिबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा पिछले साल पहली बार हमारे घर आई थी। उसने खुद समर्थ से शादी की बात रखी थी और बताया था कि दोनों के बीच अफेयर है। शुरुआत में ट्विशा और उसका परिवार संस्कारी लगा। बाद में लगा कि ट्विशा केवल संस्कारी होने का एक्टिंग कर रही थी, क्योंकि वह पहले से ग्लैमरस फील्ड से जुड़ी थी। गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के एक महीने के भीतर लगा कि बहू किसी नशे की आदी है। उसके हाथ कांपते थे, स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता था और वह दिल्ली जाने की जिद करती थी, क्योंकि वहां उसे आसानी से गांजा मिल जाता था। इसके बाद भी परिवार ने उसका साथ दिया, काउंसलिंग कराई और नशा छुड़ाने का प्रयास किया। ना जीते जी सुकून मिला ना मौत के बाद शांति लेने दे रहे हैं परिजन रिटायर्ड जज गिरिबाला ने कहा कि ट्विशा ग्लैमर और नौकरी से कमाई रकम का बड़ा हिस्सा अपने मां-बाप पर खर्च करती थी। जीते जी उसे सुकून नहीं मिला और मौत के बाद भी परिजन बॉडी रखकर मामले से माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिबाला बोलीं- ट्विशा के परिवारवाले शहीद की विधवा का अपमान कर रहे गिरिबाला सिंह ने कहा कि मेरा परिवार देश सेवा से जुड़ा है। एक बेटा विंग कमांडर और दूसरा क्रिमिनल लॉयर है। मेरे पति देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे। मजबूरी में मुझे मीडिया के सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि रसूख मेरा नहीं, बल्कि ट्विशा का परिवार दिखा रहा है। कोर्ट में आर्मी के साथ आकर उन्हें धमकाया जाता है और उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार जहां चाहे बॉडी का दोबारा पीएम कराए और सरकार किसी भी एजेंसी से जांच कराए, उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। भाभी का आरोप- जेठानी को भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया ट्विशा की भाभी राशि ने बताया कि ट्विशा ने कई बार कहा था कि उसकी जेठानी को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। राशि के मुताबिक, ट्विशा अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी के कारण गर्भपात कराना चाहती थी। राशि ने कहा कि एक महिला को बच्चा रखना है या नहीं, यह उसका अधिकार है। आरोप है कि ससुराल में ट्विशा को ताने दिए जाते थे कि वह बच्चा क्यों नहीं पैदा कर रही और क्या बच्चा किसी और का है। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाकशी से परेशान होकर गिरिबाला सिंह की बड़ी बहू ने भी घर छोड़ा था। राशि ने आरोप लगाया कि ट्विशा को हर समय नीचा दिखाने की कोशिश की जाती थी। इन बातों से वह डिप्रेशन में आ गई थी। उन्होंने कहा कि उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई और वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती। ये खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read more
.png)

