एमपी-हादसे में केंद्रीय मंत्री राजनाथ के रिश्तेदार की मौत:इंदौर में देर रात तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी, शव को दिल्ली एयरलिफ्ट करेंगे
9 hours ago
इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई। एक्सीडेंट शिप्रा थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा जाएगा। अंतिम संस्कार बलिया में होगा। मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती, गाय घाट के रहने वाले थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर की तरफ आ रहे थे। शिप्रा के पास किसी काम से गाड़ी रोकी। जब वापस कार में बैठने लगे, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप के सिर में गहरी चोट आई। साथी उन्हें लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक समेत भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी आ गए। रात में ही विशेष अनुमति लेकर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। बस ड्राइवर को तलाश रही पुलिस हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Click here to Read more
