Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी,3 की मौत:4 लोग लापता, मरने वालों में बाप बेटे भी,चश्मदीद बोले- तेज हवा से डगमगाई नाव

    2 weeks ago

    1

    0

    पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा बाढ़ के उमानाथ इलाके में हुआ है। मृतकों की पहचान नीलम कुमारी (30), श्रवण महतो (36) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। श्रवण और काशी का संबंध पिता-बेटे का है। घायलों में राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 साल की एक नाबालिग लड़की शामिल है। बाकी 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए तेज हवा और अधिक लोड का कारण पलटी नाव जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह 5:45 बजे बिंद टोली के 14 लोग नाव से समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा गए थे। बाढ़ से लोग अक्सर सब्जी तोड़ने और खेती के काम उस इलाके में जाते हैं। वापस लौटने के दौरान तेज हवा और क्षमता से अधिक लोड के कारण नाव पलट गई। नाव पर बचाव के उपकरण भी नहीं थे। अचानक डगमगाने लगी नाव, तेज धार में बहे लोग नाव पर सवार लोगों ने बताया कि, जैसे ही नाव नदी की बीच धारा में पहुंची, डगमगाने लगी। हमलोग कुछ समझ पाते इतने में नाव नदी में डूब गई। धारा इतनी तेज थी कि कुछ सवारियां तो बह गईं, उन्हें बचाने तक का मौका नहीं मिला। डूबते नाव को देखकर आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और 7 लोगों को बचा लिया। इन सबको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। 5 लोगों के रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम लगी है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें मोतिहारी में होली से पहले 6 बच्चों की मौत:नदी में डूबने से गई जान, इनमें 3 सगी बहनें, सगे भाई-बहन, एक को बचाने में सभी डूबे होली से पहले मोतिहारी में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। 5 लड़की समेत 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बकरी चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य चार लड़कियां और एक लड़का गहरे पानी में चले गए और सभी डूब गए। घटना शाम करीब 6 बजे राखवा पंचायत स्थित राखवा नदी में हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Petrol, Diesel prices today, May 28, 2026: Check rates in Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai and more
    Next Article
    Opinion: डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के छुए पैर, मगर नजर अहिंदा खजाने पर, जिसने 2023 में दिलाया ताज

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment