Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गुजरात से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई, फैंस हुए भावुक, किसी को आया रोना, तो किसी ने उड़ाया मजाक

    3 weeks ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स को वृहस्पतिवार की रात गुजरात टाइटन्स का सामना करना पड़ा जिसमें चेन्नई को बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसी के साथ सिएसके का सफर इस सीजन से समाप्त हो चुका है. सिएसके (CSK) का गुजरात के साथ का मुकाबला करो या मारो का मुकाबला था. गुजरात टाइटंस के हाथों नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली 89 रनों की करारी शिकस्त के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस बेहद भावुक नजर आए. इसी के साथ सीएसके अंक तालिका में सातवें स्थान पर सिमट कर रह गई और प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर होने के बाद X और इंस्टाग्राम पर 'CSK', 'Chennai Super Kings', 'Ruturaj Gaikwad' और 'MS Dhoni' जैसे कीवर्ड्स टॉप ट्रेंड्स में बने हुए हैं. Ishan & Shubman after beating CSK #GTvsCSK pic.twitter.com/l6Z2NKS1Qf — Byomkesh (@byomkesbakshy) May 21, 2026 सोशल मीडिया पर फैंस के इमोशनल रिएक्शंस गुजरात टाइटंस के 229 रनों के विशाल पहाड़ के सामने चेन्नई की पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट कर रह गई. सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के रिएक्शंस तेजी से वायरल हो रहे हैं. किसी भी फैन के लिए अपनी पसंदीदा टीम को इस तरह टूर्नामेंट से बाहर होते देखना काफी दुख का विषय है. कुछ फैंस मीम्स के जरिए अपना दर्द जाहिर कर रहे हैं तो कई फैंस कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और टॉप ऑर्डर के निराशाजनक प्रदर्शन पर नाराजगी जता रहे हैं, जबकि एमएस धोनी के करोड़ों चाहने वाले इस सीजन में उनकी आखिरी झलक देखकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं. मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के 84 रन और कप्तान शुभमन गिल के 64 रनों की शानदार पारियों के दम पर 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा पहाड़ खड़ा किया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 125 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई. आखिर में जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कहीं न कहीं पहली पारी में ही मुकाबले से बाहर हो गई थी. यह भी पढ़ें- IPL Playoff Scenarios: CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण दूसरी पारी में चेन्नई सुपर किंग्स की हालत और खराब हो गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने तीसरे ओवर तक ही 29 रन पर 3 विकेट गिर गए. यह भी पढ़ें- 5 मुबई इंडियंस के खिलाड़ियों का टीम के साथ सफर होगा समाप्त, कप्तान हार्दिक पंड्या का नाम भी लिस्ट में शामिल! इसके बाद शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 47 रनों की तेज पारी खेलकर थोड़ी उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन उनके आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों सी बिखर गई. मुकाबले में गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज, राशिद खान और कागिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लेकर चेन्नई की पूरी पारी को 13.4 ओवर में 140 रन पर ढेर कर दिया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
    Next Article
    MANISH PANDEY: 45 मिनट की मेहनत ने बनाया सुपर फील्डर, मनीष पांडे का मंत्र युवा खिलाड़ियों के लिए सीख

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment