गुलाबी होंठ चाहिए? इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल लिप बाम, पहले ही दिन दिखेगा असर
4 hours from now
Fatte Honth Ka Ilaj: क्या आपको पता है कि तेज गर्मी, लू और शरीर में पानी की कमी का सबसे पहला असर हमारे होंठों पर दिखाई देता है. होंठ इतने फट जाते हैं कि खून निकल आता है. उनका गुलाबी रंग छिन जाता है. वह काले पड़ जाते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, होंठों को मुलायम बनाने के लिए आपको किसी महंगे लिप बाम की जरूरत नहीं है. आप रसोई में रखी कुछ चीजों से खुद का बाम बना सकते हैं. बस नारियल तेल, शुद्ध देसी घी और शहद को मिलाकर एक नेचुरल लिप बाम तैयार कर लें. इसे दिन में 3 से 4 बार लगाने से होंठों का रूखापन, कालापन और पपड़ी की समस्या कम हो सकती है. अगर घी और शहद नहीं है तो आप नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. आप वीडियो में पूरा प्रोसेस देख सकते हैं...
Click here to Read more
.png)