गलती या साजिश? ट्रेन-स्टेशन पर लगातार आग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, रेलवे ने जारी किया अलर्ट
1 week ago
देश के अलग अलग हिस्सों में ट्रेनों और रेलवे परिसरों में आग लगने की लगातार घटनाओं के बाद भारतीय रेलवे अलर्ट मोड में आ गया है. शुरुआती जांच में कई मामलों में यात्रियों की लापरवाही और असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आने के संकेत मिले हैं. रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है. नरखेड़-काचीगुड़ा एक्सप्रेस से लेकर दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और हावड़ा तक हाल के कई मामलों में आग या धुएं की शुरुआत शौचालयों या कोच के भीतर से हुई. कुछ जगहों पर बीड़ी के टुकड़े और पेट्रोल में भीगा कपड़ा मिलने से रेलवे की चिंता बढ़ गई है. सभी मामलों की जांच जारी है.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)