होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
12 hours ago
Middle East Tensions: अमेरिका की यूएस सेंट्रल कमांड यानी CENTOM ने भारतीय जहाजों पर मिसाइल दागने की बात को स्वीकार किया है. ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज में आग लगने के बाद अमेरिका की तरफ से इस हमले को स्वीकार किया गया है. CENTOM ने माना है कि उसने जहाज के इंजन रूम में दो हेलफायर मिसाइल दागी थीं. इस हफ्ते ओमान में भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले की यह तीसरी घटना है. यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में क्या कहा है? यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले M/T जलवीर के खिलाफ कार्रवाई की. वह ओमान की खाड़ी के जरिए ईरान से तेल ले जाने की कोशिश कर रहा था. US सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने पर, US के एक विमान ने जहाज के इंजन रूम में दो हेलफायर मिसाइलें दागीं. CENTOM के मुताबिक, 13 अप्रैल को नाकेबंदी शुरू होने के बाद से US सेंट्रल कमांड ने नियमों का पालन न करने वाले नौ जहाजों को बेकार कर दिया है. नियमों का पालन करने वाले 135 जहाजों का रास्ता बदल दिया है. मानवीय सहायता ले जा रहे 42 जहाजों को जाने दिया है. https://t.co/6VEqoDxDSb — U.S. Central Command (@CENTCOM) June 11, 2026 इधर, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा है कि 20 क्रू सदस्यों में से पांच को वहां से गुजर रहे जहाजों ने बचाया और ओमान पहुंचाया. आज रात ईरान पर अमेरिका करेगा बड़ा हमला? ट्रंप बोले- वो दिन दूर नहीं जब खार्ग द्वीप पर होगा कब्जा भारत ने की हमले की निंदा, अमेरिका के सीडीए को किया था तलब वहीं, अमेरिका के आत्मघाती हमलों की निंदा भारत की तरफ से की गई है. विदेश मंत्रालय ने इसे बेहद ही चिंताजनक करार दिया है. मंत्रालय की तरफ से इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं. हम अपने नाविक समुदाय की भलाई और सुरक्षा को बहुत महत्व देते हैं. हमें इस बात पर दोबारा जोर देने की ज़रूरत नहीं है. भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए, अमेरिका के खिलाफ डिमार्शे भी 10 जून को जारी किया. साथ ही यूएस के सीडीए को तलब किया था. ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक
Click here to Read more

.png)