Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Hast Rekha: हथेली में स्टार का निशान क्या सच में बदल सकता है किस्मत? किस पर्वत पर बना निशान माना जाता है शुभ

    3 weeks ago

    1

    0

    Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले कुछ चिन्ह बेहद खास माने जाते हैं और इनमें “स्टार” यानी नक्षत्र जैसा निशान सबसे प्रभावशाली संकेतों में गिना जाता है. कहा जाता है कि, यह चिन्ह व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, सफलता, प्रसिद्धि या बड़े घटनाक्रम का संकेत दे सकता है. लेकिन इसकी असली व्याख्या इस बात पर निर्भर करती है कि स्टार हथेली के किस स्थान पर बना है मतलब कि किस पर्वत पर बना है. क्योंकि हस्तरेखा शास्त्र में हर पर्वत और हर जगह का अलग अर्थ माना जाता है. यह चिन्ह किसी घटना को कई गुना अधिक प्रभावशाली बना सकता है. यही कारण है कि, ज्योतिषाचार्य सिर्फ स्टार देखकर नहीं, बल्कि उसकी स्थिति किस पर्वत में है यह देखकर परिणाम बताते हैं. सूर्य पर्वत पर स्टार का निशान क्या संकेत देता है? सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली (Ring Finger) के नीचे यह चिन्ह दिखाई दे, तो इसे सबसे शुभ संकेतों में माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को समाज में पहचान, सम्मान और प्रसिद्धि मिलने की संभावना अधिक होती है. कई बार ऐसे लोग कला, मीडिया या राजनीति में तेजी से आगे बढ़ते हैं.लेकिन यह भी बताया गया है कि, अगर बाकी रेखाएं कमजोर हों, तो प्रसिद्धि के साथ विवाद या मानसिक दबाव भी आ सकता है. यानी सफलता मिलने के बाद भी जीवन पूरी तरह आसान नहीं रहता है. शनि पर्वत पर स्टार का निशान क्या है बुरा इशारा? मध्यमा उंगली (Middle Finger) के नीचे शनि पर्वत पर स्टार के चिन्ह को असंतुलित परिणाम देने वाला माना गया है. कुछ लोग इसे कठिन अनुभवों, मानसिक दबाव या अकेलेपन से जोड़ते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में भी यह संकेत मिलता है कि, यहां बना स्टार जीवन में तीव्र बदलाव ला सकता है. हालांकि इसका मतलब हमेशा बुरा नहीं होता. कई बार ऐसे लोग गहरे विचारों वाले और धार्मिक स्वभाव के भी हो सकते हैं. लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलते हैं. बुध पर्वत पर स्टार का निशान बुद्धि को बढ़ाने में मदद करता है? कनिष्ठा उंगली (Small Finger) के नीचे बुध पर्वत पर स्टार संचार कौशल और व्यापारिक बुद्धिमत्ता (intelligence) से जुड़ा माना जाता है. ऐसे लोगों में बोलने, समझाने और लोगों से जुड़ने की क्षमता ज्यादा ही मजबूत होती है.यहां बना स्टार व्यक्ति को व्यापार, मार्केटिंग या ग्राहकों के साथ व्यवहार में फायदा दिला सकता है. हालांकि अगर रेखाएं उलझी हों तो चालाकी या उलझन की स्थिति बन सकती है. शुक्र पर्वत पर स्टार का निशान का प्यार से है मतलब? अंगूठे के पास बने शुक्र पर्वत पर स्टार को प्रेम, आकर्षण और भावनात्मक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक माना जाता है और वे रिश्तों में जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं.लेकिन अगर हथेली के अन्य संकेत कमजोर हों तो रिश्तों में उतार- चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. चंद्र पर्वत पर स्टार का निशान देता है आभास का ज्ञान हथेली के निचले बाहरी हिस्से यानी चंद्र पर्वत पर स्टार कल्पना, अंतर्ज्ञान और रचनात्मकता का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग कल्पनाशील और संवेदनशील हो सकते हैं. यह स्थान मानसिक दुनिया और भावनाओं से जुड़ा माना जाता है. इसलिए यहां बना स्टार व्यक्ति को अलग तरह की सोच और गहरे आभास दे सकता है. गुरु पर्वत पर स्टार का निशान? तर्जनी उंगली (First Finger) के नीचे गुरु पर्वत पर बना स्टार नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और कई बार अध्यात्म, शिक्षा या प्रशासन जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं.गुरु पर्वत ज्ञान और अधिकार से जुड़ा माना जाता है, इसलिए यहां बना स्टार व्यक्ति की महत्वाकांक्षा और आपके प्रभाव को अचानक बढ़ा सकता है. क्या हथेली का हर स्टार शुभ होता है? कई लोग सोशल मीडिया पर स्टार निशान देखकर तुरंत यह मान लेते हैं कि उनकी किस्मत चमकने वाली है, लेकिन हस्तशास्त्र में सिर्फ एक चिन्ह देखकर भविष्य तय नहीं किया जाता. स्टार अगर साफ, गहरा और संतुलित हो तभी उसे मजबूत प्रभाव वाला माना जाता है.टूटा हुआ, धुंधला या उलझी रेखाओं से बना स्टार कई बार संघर्ष, भ्रम या अचानक आने वाली चुनौतियों का भी संकेत दे सकता है. इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी हथेली का अध्ययन जरूरी माना जाता है. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarot Rashifal 17 May 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा विदेश से बड़ी सफलता का समाचार, मिथुन की आर्थिक स्थिति में होगी वृद्धि, जानें टैरो राशिफल
    Next Article
    Kal Ka Rashifal: 17 मई 2026 रविवार को वृश्चिक राशि को होगा बड़ा धन लाभ और मकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कल का राशिफल

    Related Astrology Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment