Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Health Tips: सिर्फ 2 रुपये के नींबू से बनाएं देसी एनर्जी ड्रिंक, गर्मी में मिलेगी तुरंत राहत, नोट कर लें रेसिपी

    2 hours from now

    1

    0

    Summer Drink Recipe: खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलता है. इसके साथ ही शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं. यही कारण है कि लोगों को कमजोरी, चक्कर आना और थकावट महसूस होती है. ऐसे में घर में तैयार होने वाली एक देसी ड्रिंक लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. यह देसी ड्रिंक कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि हर घर में आसानी से मिलने वाले नींबू, काला नमक और सेंधा नमक से तैयार होती है. मात्र 2 रुपए के नींबू से बनने वाला यह घरेलू पेय शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. लोग इसे गर्मी से राहत पाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ भी इसे बेहद असरदार और स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं. नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. वहीं काला और सेंधा नमक शरीर में सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और इंसान लंबे समय तक तरोताजा महसूस करता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs AFG Live Score, One-Off Test Match Day 2: लंच तक भारत के गिरे 6 विकेट, सुंदर और मानव क्रीज पर
    Next Article
    Pentagon Raises Israel’s Espionage Threat to ‘Critical’ Level Amid Widening Donald Trump-Benjamin Netanyahu Rifts: Report

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment