'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
4 hours ago
होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भारत में ईरानी दूतावास ने ट्रंप के आरोपों को पूरी तरह 'बेबुनियाद' बताते हुए कहा कि अमेरिका लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है. ईरान का दावा है कि पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में अमेरिकी सेना ने भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमला किया, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई. ईरानी दूतावास ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिजभारत स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज को लेकर ट्रंप का आरोप पूरी तरह निराधार है. दूतावास ने कहा कि यह अमेरिका की ओर से हाल के हमलों से ध्यान हटाने की कोशिश है, जिनमें भारतीय नाविकों की जान गई. अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोपईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने एक सप्ताह से भी कम समय में तीन भारतीय जहाजों को निशाना बनाया और तीन निर्दोष भारतीय नाविकों की मौत हुई. दूतावास ने अमेरिकी कार्रवाई को 'क्रूर' और 'शर्मनाक' बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की. The U.S. president's accusation against Iran regarding an Indian vessel in the Strait of Hormuz is simply baseless. It is an attempt to divert public attention from the brutal fact that the U.S. has attacked 3 Indian vessels in less than a week and killed 3 innocent Indian… https://t.co/2UiXWAMulM — Iran in India (@Iran_in_India) June 12, 2026 ट्रंप ने ईरान पर लगाया था हमला कराने का आरोपइससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हुए हमलों के पीछे ईरान का हाथ था. उन्होंने इस घटना को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया था. हालांकि इस दावे को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें: 'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया यह भी पढ़ें: अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिका को घेराईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी अमेरिका पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापारिक जहाजों पर अमेरिकी हमले अमेरिका की 'राज्य प्रायोजित समुद्री लूट' और 'सशस्त्र डकैती' की नीति का उदाहरण हैं. उन्होंने मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांगईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका को जवाबदेह ठहराने की मांग की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का कथित गैरकानूनी रवैया वैश्विक शांति, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बनता जा रहा है, इसलिए इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए. बढ़ा अमेरिका-ईरान विवादभारतीय नाविकों की मौत और जहाजों पर हमले के मुद्दे को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. एक तरफ ट्रंप ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो दूसरी ओर ईरान अमेरिका पर सीधे हमले का आरोप लगा रहा है. इस पूरे मामले ने खाड़ी क्षेत्र में पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है.
Click here to Read more

