Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, कहा- यह सिर्फ वार्निंग:ट्रम्प बोले- अब बस करो, नेतन्याहू को फोन करके कहूंगा जवाबी हमला न करें

    21 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने आज होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। सेना का कहना है कि ये ड्रोन वहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सेना ने कहा कि वह इलाके में किसी भी तरह के खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। दूसरी तरफ सेंट्रल इजराइल में आज एक पेट्रोल पंप हुए आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार, इनमें एक की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. लेबनान में मौतों का आंकड़ा 3,593 पहुंचा: 2 मार्च से जारी इजराइली हमलों में अब तक 3,593 लोगों की मौत और 10,990 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की जान गई और 120 घायल हुए। 2. दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, 10 लोगों की मौत: शनिवार को इजराइली हमलों में लेबनानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल समेत 10 लोगों की मौत हुई। हमलों के बाद कई इलाकों में लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए गए। 3. अमेरिका ने 4 ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया: अमेरिका ने होर्मुज की ओर बढ़ रहे 4 ईरानी ड्रोन मार गिराने और केश्म आइलैंड की रडार साइट्स पर हमला करने का दावा किया। जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें इंटरसेप्ट करने का दावा किया गया। 4. ईरान बोला- सीजफायर अमेरिका ने तोड़ा: तेहरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीरिक और केश्म द्वीप पर तटीय रडार ठिकानों पर हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया। ईरान ने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाले हालात की जिम्मेदारी अमेरिका की होगी। 5. ईरान-अमेरिका डील 24 अरब डॉलर पर अटकी: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित शांति समझौता ईरान की 24 अरब डॉलर (करीब ₹2.29 लाख करोड़) की फ्रीज संपत्ति जारी होने पर टिका है। ईरान चाहता है कि समझौते के साथ ही 12 अरब डॉलर जारी किए जाएं, जबकि अमेरिका इस पर अभी सहमत नहीं है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, कहा- यह सिर्फ वार्निंग:ट्रम्प बोले- अब बस करो, नेतन्याहू से कहूंगा जवाबी हमला न करे
    Next Article
    'I am darpok Madrasi middle-class man': Madhavan on staying faithful

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment