Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इमरजेंसी में एक बटन दबाते ही ठप हो जाएगी AI, यह देश कर रहा है बड़ी तैयारी

    2 weeks ago

    1

    0

    AI Kill Switch: एआई को लेकर चिंता अब केवल रिसर्च और कंपनियों तक सीमित नहीं रही है. सरकारें भी इसे लेकर तैयारी में जुट गई हैं. यूके में एआई के 'किल स्विच' की मांग उठ रही है. दरअसल, यहां के कुछ नेता चाहते हैं कि इमरजेंसी में सरकार के पास एआई को बंद करने का विकल्प होना चाहिए. अगर चीजें कंट्रोल से बाहर जाएं तो सरकार के पास एडवांस्ड एआई सिस्टम को पूरी तरह ठप करने का इंतजाम जरूरी है. इसे लेकर यूके में कानून बनाने की तैयारी चल रही है. आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है. सरकार को दिया गया प्रस्ताव लेबर पार्टी के MP एलेक्स सॉबेल ने 11 दूसरी MPs के साथ मिलकर सरकार को एक प्रस्ताव दिया है. इसमें कहा गया है कि इमरजेंसी सिचुएशन में यूके के टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी के पास आई सिस्टम और डेटा सेंटर को बंद करने का आदेश देने की पावर होनी चाहिए. अगर सरकार को लगता है कि इंसानी जीवन, नेशनल सिक्योरिटी या और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई खतरा आता है तो ऐसी स्थिति को इमरजेंसी माना जाए और इस कंडीशन में एआई सिस्टम को बंद किया जाना चाहिए. अगर यह प्रस्ताव कानून का रूप ले लेता है तो कंपनियों को ऐसा सिस्टम बनाना होगा, जिससे डेटा सेंटरों को सरकारी आदेश पर बंद किया जा सके. साथ ही कंपनियों को सरकार के साथ सिक्योर कम्युनिकेशन चैनल भी बनाने होंगे. डोनाल्ड ट्रंप भी बता चुके ऐसी जरूरत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी एआई का डर सता रहा है. उनका मानना है कि एआई में लगातार हो रहे विकास को कंट्रोल में रखने के लिए एक 'किल स्विच' की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह एनस्योर किया जाए कि लगातार हो रहे विकास से ऐसी स्थिति नहीं आएगी, जहां मानवता के अस्तित्व पर ही खतरा आ जाएगा. ट्रंप के अलावा कई एक्सपर्ट्स को भी इस बात की चिंता है कि एआई डेवलपमेंट के इस दौर में सुरक्षा उपायों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. क्यों होने लगी है चिंता? पिछले कुछ समय से एआई सिस्टम लगातार एडवांस होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही एंथ्रोपिक ने अपने एआई मॉडल Claude Mythos को लॉन्च किया था. यह किसी भी सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर सकता है. इस कारण कंपनी इसे पब्लिक के लिए रोल आउट नहीं कर रही है. इसे टक्कर देने के लिए OpenAI ने भी नया मॉडल लॉन्च किया है. अगर ये गलत हाथों में पड़ जाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा. ये भी पढ़ें- iPhone 18 vs iPhone 17: क्या नए आईफोन के लिए इंतजार रहेगा ठीक या करंट वेरिएंट है फायदे का सौदा? यहां जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mohamed Salah drops strong message after Liverpool face shock defeat against Aston Villa
    Next Article
    वैज्ञानिकों का कमाल! अब मधुमक्खियों जैसे उड़ने वाले Drones खुद ढूंढ़ सकेंगे रास्ता, दुनिया बदल सकती है ये टेक

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment