Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- अय्यर-प्रभसिमरन के अर्धशतक:दोनों के बीच शतकीय साझेदारी, पंजाब का स्कोर 125/2; लखनऊ ने 197 रन का टारगेट दिया

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 197 रन का टारगेट दिया है। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 123ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के अर्धशतक पूरे हो चुके हैं और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। कूपर कोनोली 18 और प्रियांश आर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लिस ने 72 रन की पारी खेली लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिर में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट किए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव। इंपैक्ट ऑप्शंस: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट ऑप्शंस: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- प्रभसिमरन का अर्धशतक:अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी, पंजाब का स्कोर 125/2; लखनऊ ने 197 रन का टारगेट दिया
    Next Article
    प्रेग्नेंसी में बढ़ती गर्मी बन सकती है खतरा, एम्स के डॉक्टर ने बताया क्या करें क्या नहीं

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment