Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- गुजरात का पहला विकेट गिरा, सिंधु आउट:सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट, स्कोर 74/1; कोलकाता ने 248 रन का टारगेट दिया

    4 weeks ago

    1

    0

    IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 248 रन का टारगेट दिया है। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं। शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर हैं। निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए कोलकाता टीम के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 7 छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में कैमरन ग्रीन ने भी 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, टीम के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन खर्च किए, जबकि अरशद खान के एकमात्र ओवर में 22 रन आए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-12 कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sitting Too Long On Toilet: क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
    Next Article
    Swatch Clarifies Royal Pop Collection Is Not Limited Edition After Crowds Fight and Cause Chaos Outside Stores Worldwide

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment