Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL में आज राजस्थान Vs लखनऊ:राजस्थान होम ग्राउंड पर इस सीजन एक भी मैच नहीं जीती; लखनऊ को 5 बार हराया

    2 weeks ago

    1

    0

    IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। टीम को अपना आखिरी लीग मैच मुंबई के खिलाफ 24 मई को खेलना है। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। RR ने 5 और LSG ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इकाना स्टेडियम में खेला गया पहला मैच राजस्थान ने जीता था। ओपनिंग जोड़ी से बड़ी शुरुआत की उम्मीद राजस्थान इस सीजन में ओपनिंग के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर काफी निर्भर रही है। वैभव ने कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें यशस्वी जायसवाल का साथ नहीं मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ लगातार विकेट गिरने से वे खुलकर नहीं खेल सके। कप्तान रियान पराग टूर्नामेंट के पहले हाफ में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन पिछले मैचों में उन्होंने लय पकड़ी है। हालांकि, वे हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। कप्तान चाहेंगे कि टीम आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी में ज्यादा मैच्योरिटी दिखाए। वैभव सूर्यवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 234.78 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 9.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान का खेल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ इस मैच में बिना दबाव के उतरेगी। टीम ने इससे पहले 15 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। हालांकि इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही है, लेकिन CSK के खिलाफ मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर संघर्ष करते दिखे हैं। पिछले मैच में वे बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 12 मैचों में 467 रन बनाए हैं। वहीं, प्रिंस यादव 12 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। बैटर्स को मदद मिलेगी सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण बैटर्स के लिए शॉट खेलना आसान रहता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत 150-160 रन के बीच है। यहां अब तक IPL के 67 मैच खेले गए हैं। इनमें 24 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 43 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। बारिश की संभावना नहीं जयपुर में मौसम बेहद गर्म और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा। इम्पैक्ट- शुभम दुबे। लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट- दिग्वेश सिंह राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी@52:वॉचमैन बने तो मालिक ने कहा- इस मरे हुए को किसने रखा, दोस्त की गुमशुदगी से मिली सरफरोश, सीन कटे तो थिएटर में रोए
    Next Article
    हैदराबाद की जीत से प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय:सनराइजर्स के साथ गुजरात भी पहुंची; चौथे स्थान के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment