Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला:वैभव आज तोड़ सकता है क्रिस गेल का रिकॉर्ड, प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर हो रहा है। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान के पास ये आखिरी मौका है। अगर राजस्थान आज हार जाती है तो टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वैभव सूयवंशी ने मैच की शुरुआत छक्का जड़ कर किया है। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। वे ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं। वैभव 13 मैच में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं, जिसमें 53 छक्के शामिल हैं। उनके नाम एक शतक और 3 अर्धशतक हैं। प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत और ट्रेंट बोल्ट। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे। वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल (52 सिक्स) का रिकॉर्ड तोड़ा है। वैभव ने बतौर भारतीय एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाया है। उनके नाम अब 426 रन हो गए हैं। अगर आज वैभव 7 छक्के लगाते हैं तो वो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप बैटर बन जाएंगे। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में वैभव ने कई रिकार्ड बनाते। वे IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वैभव ने A बनाकर विक्ट्री सेलिब्रेट की थी 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। फिर उंगलियों से ‘A’ का निशान बनाकर फिफ्टी सेलिब्रेट की थी। इसके पीछे वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि “ये चीजें पर्सनल होती हैं और मैं इसे आगे भी करना चाहता था, इसलिए किसी को बताना नहीं चाहता था।” बाद में उन्होंने खुलासा किया कि यह ‘A’ सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था, क्योंकि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trisha Krishnan on being 'the common factor' in Vijay, Suriya, Ajith Kumar's biggest hits Leo, Karuppu, Good Bad Ugly
    Next Article
    मार्को रुबियो ने भारत को लेकर ट्रंप के बयानों पर दी सफ़ाई, दोनों देशों के रिश्तों पर क्या कहा

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment