Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज:खतरनाक किलर के लुक में में दिखे एक्टर; घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस

    2 weeks ago

    1

    0

    साउथ सिनेमा एक्टर जूनियर NTR आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' का पहला ग्लिम्स (टीजर) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एनटीआर एक खतरनाक हत्यारे (असेसिन) के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, हैदराबाद में एक्टर के घर के बाहर तड़के सुबह से ही हजारों फैंस की भीड़ जमा हो गई। एनटीआर ने अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अफीम वॉर पर आधारित है फिल्म 'ड्रैगन' रिलीज हुए ग्लिम्स वीडियो के मुताबिक, फिल्म की कहानी ग्लोबल अफीम वॉर (ग्लोबल ओपियम वॉर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉइस ओवर से होती है। इसमें बताया जाता है कि ब्रिटिश मूल रूप से भारत में अफीम की खेती के लिए आए थे, जिससे हेरोइन बनती है। अंग्रेजों ने भारत में रहकर उन दो मुख्य जगहों पर कंट्रोल किया जहां प्रतिबंधित ड्रग्स की सबसे ज्यादा खेती होती थी। इसमें अफगानिस्तान और थाईलैंड, लाओस और बर्मा का क्षेत्र शामिल है। अंग्रेजों के जाने के बाद दो मुख्य ग्रुप 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' और 'गोल्डन ट्रायंगल' के बीच अफीम के बिजनेस पर कब्जे को लेकर जंग शुरू हो जाती है। खतरनाक लुक में दिखे NTR इस फिल्म में जूनियर NTR 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' के सबसे बड़े शूटर और हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे 'ड्रैगन' भी कहा जाता है। ग्लिम्स में उनका लुक काफी आक्रामक और दमदार दिख रहा है। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी है। इसमें वे कहते हैं, "जब मैं सोने के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे उन लोगों के चेहरे नहीं दिखते जिन्हें मैंने मारा है। मुझे सिर्फ बचे हुए दुश्मनों के चेहरे दिखते हैं। गलती से भी मेरे सपनों में मत आना!" अनिल कपूर निभा रहे नारकोटिक्स चीफ का रोल फिल्म में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। वे फिल्म में नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बीजू मेनन अफगानिस्तान लॉजिस्टिक्स के हेड जलील रहमान के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, आशुतोष राणा, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले इसी साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म अगले साल 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस जूनियर एनटीआर ने इस साल अपना जन्मदिन हैदराबाद में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सुबह से ही उनके हैदराबाद वाले घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एनटीआर कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहने फैंस के सामने आए। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्जैन के कालभैरव मंदिर में अब VIP दर्शन व्यवस्था:500 रुपए देकर सीधे गर्भगृह तक पहुंच सकेंगे श्रद्धालु; मंदिर के बाहर मिलेगा टिकट
    Next Article
    WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत का बड़ा फैसला, अब ऐसी पिच पर नहीं खेले जाएंगे टेस्ट मैच!

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment