Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    काल बनकर आई बेकाबू क्रेटा, टक्कर लगते ही उड़ गए क्रूजर के परखच्चे; 3 शवों को देख कांपा दिल

    3 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के लातूर-औसा रोड पर बुधोडा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रही क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि क्रूजर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में रेश्मा पाटिल (29) और सरोजा पतगे (42) की शिनाख्त हो चुकी है. बताया जा रहा है कि क्रूजर में सवार सभी यात्री धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के रहने वाले हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए विलासराव देशमुख शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लातूर में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए उमरगा के विधायक प्रवीण स्वामी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ली है. फिलहाल औसा पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है.महाराष्ट्र के लातूर-औसा रोड पर बुधोडा गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू और तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रही क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि क्रूजर का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में रेश्मा पाटिल (29) और सरोजा पतगे (42) की शिनाख्त हो चुकी है. बताया जा रहा है कि क्रूजर में सवार सभी यात्री धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के रहने वाले हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए विलासराव देशमुख शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लातूर में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए उमरगा के विधायक प्रवीण स्वामी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की जानकारी ली है. फिलहाल औसा पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूल जाएंगे FD! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मात्र ₹1500 महीना जमा करने पर मिलेंगे लाखों, जोखिम भी कम
    Next Article
    UGC NET June 2026 admit card expected to be released on ugcnet.nta.nic.in: Check steps to download hall tickets here

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment