Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कप्तान गिल का बैटिंग औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लेने वाले सुथार 8वें भारतीय; भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स

    5 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है। दूसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. कप्तान गिल 82.8 की औसत से रन बना रहे इस टेस्ट मैच में गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के तौर पर उन्होंने 82.8 की औसत से 1076 रन बनाए हैं। दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बतौर कप्तान 1 हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं, उनमें गिल का औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम रह गया है। 2. 25 साल बाद भारतीय गेंदबाज को डेब्यू टेस्ट ओवर में विकेट डेब्यू कर रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। इसके साथ ही वे टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया। इससे पहले 2001 में टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लिया था। 3. सलीम ने 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया अफगानिस्तान के पेस गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 140 रन देकर 6 विकेट लिए। यह किसी भी अफगानी तेज गेंदबाज का दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वे टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज भी बने। 4. भारत का टेस्ट में दूसरा सबसे तेज 500+ स्कोर भारत ने पहली पारी में 4.44 के रन रेट से 564 रन बनाए। यह टेस्ट में भारत का दूसरा सबसे तेज 500+ का स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 4.51 के रन रेट से 600 रन बनाए थे। 5. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर भारत ने पहली पारी 564/8 का स्कोर बनाया। यह टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं ओवरऑल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2024 में बुलावायो टेस्ट के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 586 रन बनाए थे। अब पढ़िए दूसरे दिन के खेल के टॉप-2 मोमेंट्स… 1. गिल LBW और पंत कैच आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 89वें ओवर में अफगानी गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने गिल और पंत को आउट कर दिया था। उमरजई की चौथी गेंद गिल के पैड पर लगी। अफगानिस्तान ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया। अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया, जबकि बाद में रिप्ले में दिखा कि गिल आउट थे। ठीक अगली ही गेंद पर पंत के खिलाफ कॉट-बिहाइंड की अपील हुई, जिसपर विकेटकीपर अफसर जजई ने रिव्यू लेने से मना किया। हालांकि, बाद में अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद पंत के बल्ले से लगी थी। जीवनदान मिलने के समय गिल 108 और पंत 54 रन पर खेल रहे थे। 2. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर सुंदर ने फिफ्टी पूरी की वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार 2 बाउंड्री लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने तेज गेंदबाज सलीम सफी की पहली गेंद पर 81 मीटर का छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर फ्लिक कर चौका जड़ा और फिफ्टी पूरी की। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड जाएंगे उनके माता-पिता:BCCI ने दी विशेष अनुमति, सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बना सकते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलाई के साथ ही घर में इन जगहों पर भी बांधें कलावा, बढ़ेगी शुभ ऊर्जा और दूर हो जाएगी हर तरह की बाधा
    Next Article
    INDIA Bloc Meet To Bring Together 23 Parties; DMK To Skip, All Eyes On Mamata

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment