क्या है 4 मल्टी ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट, कैसे बदल जाएगी 6 राज्यों की किस्मत? मोदी सरकार का नया प्लान तो समझिए
4 hours from now
India Four Multi Tracking Railway Project: मोदी सरकार ने 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले चार बड़े मल्टी ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में रेलवे नेटवर्क मजबूत होगा. सरकार का दावा है कि इससे रेलवे ट्रैफिक कम होगा, माल ढुलाई तेज होगी और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा. पीएम गति शक्ति योजना के तहत तैयार इन प्रोजेक्ट्स से 2300 से ज्यादा गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. रेलवे मंत्रालय के मुताबिक इससे तेल की बचत और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी. सरकार इसे नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रही है.
Click here to Read more
