खत्म हुआ दाऊद इब्राहिम का 'म्याऊ म्याऊ' साम्राज्य, सलीम डोला का द एंड-VIDEO
50 minutes from now
Dawood Ibrahim Drug Network: दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. डी कंपनी के कथित सबसे बड़े नार्को ऑपरेटर मोहम्मद सलीम डोला पर भारतीय एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है. सलीम डोला वही नाम है, जिसे ड्रग्स की दुनिया में 'म्याऊ म्याऊ नेटवर्क' का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है. जांच एजेंसियों के मुताबिक डोला पिछले कई सालों से दुबई, तुर्की, अफ्रीका और यूरोप में बैठकर मेफेड्रोन यानी MD ड्रग्स का इंटरनेशनल सिंडिकेट चला रहा था. ईडी, एनसीबी और अन्य एजेंसियों ने हाल के महीनों में महाराष्ट्र और गुजरात में बड़े स्तर पर छापेमारी की. 2 जून 2026 को मुंबई, सूरत, राजकोट और अंकलेश्वर समेत 20 ठिकानों पर रेड की गई. जांच में हवाला नेटवर्क, केमिकल सप्लाई चेन और डी कंपनी से जुड़े फाइनेंशियल लिंक खंगाले गए. इससे पहले सांगली और सूरत में करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स फैक्ट्रियां भी पकड़ी गई थीं. सूत्रों के मुताबिक बेटे तहिल डोला की गिरफ्तारी के बाद सलीम डोला ने दुबई छोड़कर तुर्की में छिपने की कोशिश की थी. उसने कथित तौर पर अपना नाम और पहचान भी बदल ली थी. लेकिन इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और भारतीय एजेंसियों के 'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' के तहत आखिरकार इस्तांबुल में उसे ट्रैक कर लिया गया. अब माना जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स साम्राज्य की सबसे मजबूत कड़ी टूट चुकी है.Dawood Ibrahim Drug Network: दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. डी कंपनी के कथित सबसे बड़े नार्को ऑपरेटर मोहम्मद सलीम डोला पर भारतीय एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है. सलीम डोला वही नाम है, जिसे ड्रग्स की दुनिया में 'म्याऊ म्याऊ नेटवर्क' का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है. जांच एजेंसियों के मुताबिक डोला पिछले कई सालों से दुबई, तुर्की, अफ्रीका और यूरोप में बैठकर मेफेड्रोन यानी MD ड्रग्स का इंटरनेशनल सिंडिकेट चला रहा था. ईडी, एनसीबी और अन्य एजेंसियों ने हाल के महीनों में महाराष्ट्र और गुजरात में बड़े स्तर पर छापेमारी की. 2 जून 2026 को मुंबई, सूरत, राजकोट और अंकलेश्वर समेत 20 ठिकानों पर रेड की गई. जांच में हवाला नेटवर्क, केमिकल सप्लाई चेन और डी कंपनी से जुड़े फाइनेंशियल लिंक खंगाले गए. इससे पहले सांगली और सूरत में करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स फैक्ट्रियां भी पकड़ी गई थीं. सूत्रों के मुताबिक बेटे तहिल डोला की गिरफ्तारी के बाद सलीम डोला ने दुबई छोड़कर तुर्की में छिपने की कोशिश की थी. उसने कथित तौर पर अपना नाम और पहचान भी बदल ली थी. लेकिन इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और भारतीय एजेंसियों के 'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' के तहत आखिरकार इस्तांबुल में उसे ट्रैक कर लिया गया. अब माना जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम के ड्रग्स साम्राज्य की सबसे मजबूत कड़ी टूट चुकी है.
Click here to Read more
