Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:नेशनल अवार्ड विनर थे; 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

    2 hours ago

    1

    0

    मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरल) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पारावुर टाउन हॉल में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे एर्नाकुलम के नॉर्थ पारावुर स्थित उनके आवास पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। केरल सरकार ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सरकार ने अंतिम संस्कार और उससे जुड़े सभी खर्च वहन करने का फैसला किया है। सम्मान स्वरूप अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान भी दिया जाएगा। जिला कलेक्टर सरकार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित करेंगे, जबकि जिला पुलिस प्रमुख पुलिस सम्मान और ब्यूगल सलामी की व्यवस्था करेंगे। सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अभिनय किया, साथ ही कुछ तमिल और ओडिया फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमिक रोल से की और अपनी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने गए। बाद में उन्होंने खुद को एक जाने-माने कैरेक्टर एक्टर के तौर पर स्थापित किया। उन्हें 2010 में ‘आदामिन्टे मकन अबू’ में अबू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। इसके अलावा ‘अचनुरंगथा वीडु’ (2005) के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘अयालुम न्जानुम थम्मिल’ (2013) के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता और ‘करुथा जूथन’ (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। सलीम कुमार के परिवार में उनकी पत्नी सुनीथा और दो बेटे, चंदू सलीम कुमार तथा आरोमल सलीम कुमार हैं। चंदू सलीम कुमार भी एक्टर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '30 PG doctors sought psychiatric consultation at JIPMER', RTI reply allegedly reveals
    Next Article
    Sunny shares RARE photo of Bobby and mother to celebrate Bandar

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment