Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    24 minutes ago

    1

    0

    Rebel TMC MPs To Support NDA: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख Mamata Banerjee को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर Om Birla को पत्र लिखकर एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, Kakoli Dastidar ने कहा कि उनके समेत 20 सांसदों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है. ममता को बड़ा झटका काकोली दस्तीदार ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि उनका राजनीतिक भविष्य एनडीए के साथ अधिक सुरक्षित है. इससे पहले, पार्टी में टूट की अटकलों के बीच सुखेंदु रॉय और काकोली दस्तीदार के नेतृत्व में टीएमसी के 16 सांसदों ने Suvendu Adhikari से मुलाकात की थी. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी विधायकों में यदि दो-तिहाई संख्या में टूट होती है, तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा. संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार, लोकसभा में टीएमसी के कम से कम 19 सांसदों को पार्टी छोड़ना होगा, तभी यह प्रावधान प्रभावी माना जाएगा. इससे पहले, Sukhendu Roy ने तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया था कि Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में लिप्त रही है. बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र इन सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था के लिए भी स्पीकर को पत्र लिखा है. शुभेंदु अधिकारी से मिलने वाले सांसदों में काकोली दस्तीदार, पार्थ भौमिक, जगदीश बसुनिया, देव, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, कालिपदा सोरेन, अरूप चक्रवर्ती, असित मल, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रसुन बनर्जी, प्रतिमा मोंडल और बापा हलीदार शामिल हैं. टीएमसी के बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कई वरिष्ठ सांसद जहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक में शामिल हुए, वहीं ऐसी खबरें आईं कि करीब एक दर्जन असंतुष्ट तृणमूल कांग्रेस सांसद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर इकट्ठे हुए. कई लोगों ने इस बैठक को इस बात का संकेत माना कि पार्टी के विधायकों में बगावत अब संसद तक पहुंच रही है, जिसमें राय भी शामिल हुए. ये भी पढ़ें: ममता की पार्टी में बड़ी टूट, सुखेंदु रॉय-काकोली दस्तीदार के नेतृत्व में 16 TMC MPs की शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का 'मेगा प्लान'
    Next Article
    Exclusive: मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई जंग! भारत के पास कितने दिन के कच्चे तेल का स्टॉक? हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment