मानव सुथार को बहन ने दी सिलेक्शन की खबर:चंडीगढ़ टेस्ट से डेब्यू, पहले ओवर में विकेट लिया; गली क्रिकेट से टेस्ट तक का सफर
2 hours ago
भारत के लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मानव सूथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। 25 साल बाद किसी भारतीय ने यह कारनामा किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले सुथार ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में घरेलु क्रिकेट से भारतीय टीम में जगह बनाने की पूरी यात्रा बताई। सुथार ने बताया कि उनके परिवार में क्रिकेट का माहौल रहा है। पिता को खेल बहुत पसंद है और घर में मैच देखे जाते थे। बचपन में वे दोस्तों के साथ गली में खेलते थे, जहां उन्होंने बैट पकड़ना और गेंदबाजी की बेसिक्स सीखीं। 12 साल की उम्र में एकेडमी जॉइन की सुथार ने 12 साल की उम्र में दीपक सर और विनोद सर की कोचिंग में एकेडमी जॉइन की। उनका पहला बड़ा ब्रेक तब मिला, जब उन्हें राजस्थान के अंडर-14 टीम में जगह मिली। इससे उन्हें मोटिवेशन मिला कि क्रिकेट में करियर बनाया जा सकता है। लोगों ने पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी सुथार ने कहा कि- ‘भारत जैसे देश में क्रिकेट में सफलता आसान नहीं हैं।’ उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी और कहा कि क्रिकेट में स्कोप नहीं है। उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी। घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन और इंडिया-ए के लिए शानदार खेल के बाद उनका नाम चर्चा में आया। 2022-23 रणजी में शानदार प्रदर्शन, 2024 में IPL डेब्यू साल 2022-23 के रणजी ट्रॉफी सीजन में सुथर ने सिर्फ 6 मैचों में 39 विकेट लिए। 2025-26 के सीजन में भी उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 18 विकेट झटके। इसी बेहतरीन फॉर्म के दम पर उन्होंने इंडिया इमर्जिंग और इंडिया 'ए' टीमों में जगह बनाई। उन्हें IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपए बेस प्राइज में खरीदा था। उन्होंने उसी सीजन अपना IPL डेब्यू भी किया, जिसमें 2 ओवर में बिना विकेट लिए 26 रन दिए। 2025 में एक भी मैच नहीं खेल पाए, जबकि 2026 में 4 मैच खेले। IPL में उनके नाम सिर्फ 2 विकेट हैं। बहन ने बताया कि भारतीय टीम में सिलेक्ट हुए हो सुथार ने बताया कि वे कमरे में थे जब बहन का फोन आया। बहन ने स्क्वॉड अनाउंसमेंट देखा था और बताया कि उनका नाम भारतीय टीम में शामिल है। परिवार के सभी सदस्य भावुक हो गए। सुथार ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव है। सालों की मेहनत के बाद भारत के लिए चुने जाना सबसे बड़ी खुशी है।’ सुथार के पसंदीदा खिलाड़ी युवराज सिंह और आर अश्विन हैं। दोनों की गेंदबाजी के वैरिएशन उन्हें इंस्पायर करते हैं। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तान गिल का बैटिंग औसत सिर्फ ब्रैडमैन से कम:डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट लेने वाले सुथार 8वें भारतीय; भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more

.jpeg)