'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे...', सुष्मिता सेन संग रिश्ते के समय फकीरों की जिंदगी जी रहे थे विक्रम भट्ट
2 hours ago
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, मुश्किल समय और लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. साथ ही बताया कि जब वो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे, तब उनकी स्थिति बहुत खराब थी और उनके पास खुद के लिए भी पैसे नहीं थे. ऐसे थे करियर के शुरुआती दिन इस इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने 1990 के समय को याद किया, जब वो महेश भट्ट के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे और खुद की पहचान बना रहे थे. इसी बीच उनकी मुलाकात 'दस्तक' (1996) के सेट पर सुष्मिता सेन से हुई. ये सुष्मिता की पहली थी और उनके बीच का रिश्ता शुरू हो रहा था. हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनके पास रोज की चीजों के लिए भी पैसे नहीं रहते थे. मैं पूरी तरह कंगाल था... सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में विक्रम ने कहा, 'मैं उस वक्त संघर्ष कर रहा निर्देशक था. मेरे पास जहर खाने तक के पैसे नहीं थे. मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे. मैं पूरी तरह कंगाल था. मुझे याद है कि मेरे पास एक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे. मैंने फकीर की तरह जिंदगी जी है.' अमीषा पटेल संग भी रहा रिश्ता बता दें कि सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं तक चला और वो अलग हो गए. इसके बाद 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' फिल्म से विक्रम ने अमीषा पटेल को भी डेट किया, हालांकि ये रिश्ता भी 2002 से 2007 तक चला. ये भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया 70 दिनों तक जेल में रहे इसके अलावा वो पिछले साल कानूनी मामलों को लेकर भी चर्चा में रहे. दिसंबर 2025 में उन्हें और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी को एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 70 दिनों तक जेल में रहना पड़ा. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इन आरोपों पर कहा था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और चार्जशीट में कुछ भी साबित नहीं किया जा सका है. वहीं बात करें काम की, तो उनकी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में हैं. ये भी पढ़ें: Pepsi Sharma Death: नहीं रहे हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा, 38 साल की उम्र में हुआ निधन, सदमे में फैंस
Click here to Read more
