Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज

    4 weeks ago

    1

    0

    Meta Ray-Ban Display Smart Glasses Feature: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने पिछले साल डिस्प्ले वाले Meta Ray-Ban Display स्मार्ट चश्मे लाकर तहलका मचा दिया था. अब कंपनी ने एक और धमाका कर दिया है. मेटा ने अपने स्मार्ट चश्मे के लिए नए एआई-पावर्ड फीचर्स का ऐलान किया है. इसमें सबसे खास न्यूरल हैंडराइटिंग का फीचर है. इसकी मदद से यूजर हवा में हाथ हिलाकर मैसेज टाइप कर सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए फोन को जेब से भी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ हवा में इशारे कर मैसेज भेजे जा सकेंगे. रिस्टबैंड से होगा सारा कमाल न्यूरल हैंडराइटिंग का पूरा काम चश्मों के साथ लॉन्च हुए न्यूरल रिस्टबैंड की मदद से होगा. यह रिस्टबैंड यूजर के हाथ के इशारों को ट्रैक कर इनपुट को समझ सकता है. यानी अगर कोई यूजर हवा में कुछ लिखने की कोशिश करेगा तो यह रिस्टबैंड उस एक्शन को फोन पर ट्रांसफर कर देगा. इसकी मदद से मैसेज टाइप करने और इंटरफेस को कंट्रोल करने जैसे काम हो सकता है. नया फीचर आने के बाद अब हवा में इशारे कर व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम समेत कई ऐप्स में मैसेज टाइप किए जा सकेंगे. एआई से हकीकत में हो रहीं फिल्मी चीजें कुछ समय पहले तक हवा में हाथ हिलाकर मैसेज टाइप करना बिल्कुल फिल्मी चीज लगती थी. अब एआई के आने के बाद ऐसी कई चीजें हकीकत बनती जा रही हैं. एआई की तरह रोबोटिक्स के सेक्टर में भी कमाल हो रहा है. अब फिल्मों में दिखने वाले रोबोट असल दुनिया में आ रहे हैं. मेटा ने इन फीचर्स का भी किया ऐलान न्यूरल हैंडराइटिंग के अलावामेटा ने अपने स्मार्ट चश्मे के लिए कई और फीचर्स का भी ऐलान किया है. इनमें डिस्प्ले रिकॉर्डिंग, और एक्सपैंडेड लाइव कैप्शन सपोर्ट के साथ नेविगेशन को भी बेहतर किया गया है. इनमें से कुछ फीचर्स को पहले लिमिटेड अर्ली एक्सेस में ऑफर किया जा रहा था. दरअसल, मेटा चाहती है कि डेली लाइफ के लिए उसका गैजेट और ज्यादा यूजफुल लगे. इसके अलावा स्मार्ट चश्मों के सेगमेंट में बढ़ रहा कंपीटिशन को भी मेटा को नए फीचर्स लाने पर मजबूर कर रहा है. फिलहाल मेटा इस सेगमेंट में सबसे आगे है, लेकिन सैमसंग, ऐप्पल और गूगल भी एंट्री करने को तैयार है. सैमसंग अगले कुछ दिनों में गैलेक्सी स्मार्टग्लासेस लॉन्च कर सकती है तो गूगल और ऐप्पल भी इस साल अपने स्मार्ट चश्मे लाने की तैयारी में जुटी हुई हैं ये भी पढ़ें- एक नहीं, दो तरह के होते हैं सोलर एनर्जी सिस्टम, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Google ने ये क्या कर दिया! नया अकाउंट बनाने पर 15GB की जगह मिलेगी सिर्फ 5GB स्टोरेज
    Next Article
    एक नहीं, दो तरह के होते हैं सोलर एनर्जी सिस्टम, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment