Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    MP में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट:OBC, SC-ST चेहरे पर मंथन, कल कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी भरेंगी नामांकन; तेलंगाना शिफ्ट हो सकते हैं कांग्रेस विधायक

    3 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है। इधर, कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को तेलंगाना भेजा जा सकता है। भाजपा में सवर्ण वर्ग के बजाय ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के नेताओं के नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है। ओबीसी वर्ग से जीतू जिराती और राजू बाथम के नाम चर्चा में हैं। वहीं, एसटी वर्ग से पूर्व मंत्री रंजना बघेल, सुमेर सिंह सोलंकी और लक्ष्मण सिंह मरकाम के नामों पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से भी किसी नेता को उम्मीदवार बनाने के विकल्प पर मंथन कर रही है। सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भाजपा अंतिम नाम तय करने की रणनीति बना रही है। सीएम हाउस में रविवार को एक घंटे की बैठक भाजपा के तीसरे कैंडिडेट को लेकर सीएम हाउस में रविवार को एक घंटे की बैठक में अंतिम सहमति बनी। दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। पार्टी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन दाखिल करते ही कैंडिडेट का नाम घोषित कर सकती है। इससे पहले शनिवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया था। रात में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने दिनभर कई नेताओं के साथ बैठकें कीं रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिनभर अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं। सीएम हाउस में मंत्री राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल मीनाक्षी के नामांकन में शामिल होंगे सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को नामांकन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। MP कांग्रेस अपने विधायकों को शिफ्ट कर सकती है तेलंगाना भाजपा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली है। इन सबके बीच कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से विधायकों को तेलंगाना भेजने या बाड़ाबंदी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी की प्रोफाइल तीसरी सीट का पूरा गणित तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Xbox Games Showcase 2026: Gears of War: E-Day, Halo Remake, and Fable Gameplay Revealed Under New CEO Asha Sharma
    Next Article
    सिलीगुड़ी जंक्शन पर 8 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार, दिल्ली से मजदूरी कर वापस लौटने की थी तैयारी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment