Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    MP में महेश केवट भाजपा के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित:कांग्रेस की मीनाक्षी के सामने लड़ेंगे चुनाव; आज दोनों नेता भरेंगे नामांकन

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के सामने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम हाउस में एक घंटे चली बैठक भाजपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास में करीब एक घंटे तक बैठक चली। इसमें चुनावी रणनीति और नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक के बाद महेश केवट के नाम पर अंतिम सहमति बनी। वहीं, भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। दोपहर में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जुटेंगे। यहां से सभी रैली के रूप में विधानसभा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी महेश केवट नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भी अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर नामांकन जमा करेंगी। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने पहले दो उम्मीदवारों का नामांकन कराया इससे पहले शनिवार को भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। देर रात मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक भी हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिनभर कई नेताओं के साथ बैठकें कीं रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिनभर अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं। सीएम हाउस में मंत्री राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं महेश केवट मीनाक्षी के नामांकन में शामिल होंगे सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को नामांकन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। MP कांग्रेस अपने विधायकों को शिफ्ट कर सकती है तेलंगाना भाजपा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली है। इन सबके बीच कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से विधायकों को तेलंगाना भेजने या बाड़ाबंदी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी की प्रोफाइल तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata Weather Forecast & Update for Today, Monday, 08 June 2026: Expect Thunderstorms with a High of 35°C
    Next Article
    Delhi CM assures Pushkar Dhami of fair probe in Malviya Nagar fire

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment