Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    MP में महेश केवट भाजपा के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित:कांग्रेस की मीनाक्षी के सामने लड़ेंगे चुनाव; नटराजन के बाद भरेंगे नामांकन

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के सामने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेता सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। सीएम हाउस में एक घंटे चली बैठक भाजपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री निवास में करीब एक घंटे तक बैठक चली। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति और नामांकन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। इसके बाद महेश केवट के नाम पर अंतिम मुहर लगी। दोपहर डेढ़ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित तमाम मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता जुटेंगे इसके बाद रैली के रूप में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल कराएंगे। भाजपा ने पहले दो उम्मीदवारों का नामांकन कराया इससे पहले शनिवार को भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। देर रात मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक भी हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दिनभर कई नेताओं के साथ बैठकें कीं रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिनभर अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं। सीएम हाउस में मंत्री राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल मीनाक्षी के नामांकन में शामिल होंगे सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को नामांकन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। MP कांग्रेस अपने विधायकों को शिफ्ट कर सकती है तेलंगाना भाजपा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली है। इन सबके बीच कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से विधायकों को तेलंगाना भेजने या बाड़ाबंदी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी की प्रोफाइल तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 की उम्र में ही बाल होने लगे सफेद, 5 चीजें शुरू कर दें खाना, बुढ़ापे तक बाल रहेंगे काले, चमकदार
    Next Article
    भूटान में 5.6 तीव्रता का भूकंप, भारत के कई राज्यों में भी झटके; चीन, नेपाल और बांग्लादेश भी दहले

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment