Numerology: क्यों मूलांक 5 वाले लोग होते हैं तेज दिमाग और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक? जानें ग्रह खास कैसे बनता है
3 weeks ago
Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक 5 को बेहद खास माना जाता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है, जो बुद्धि, संवाद क्षमता, तेज दिमाग और चतुराई का प्रतीक है. यही कारण है कि मूलांक 5 वाले लोग अपनी बातों, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व से हर किसी को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं. इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये हर परिस्थिति में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं. चाहे नया माहौल हो, नई नौकरी हो या नए लोग, मूलांक 5 वाले लोग बहुत जल्दी सबके साथ घुल-मिल जाते हैं. इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और एक ही जगह या एक जैसे काम में ज्यादा समय तक बंधकर रहना इन्हें अच्छा नहीं लगता. बुध ग्रह का प्रभाव बनाता है इन्हें खास बुध ग्रह का प्रभाव मूलांक 5 वालों को चतुर, हाजिरजवाब और समझदार बनाता है. इनकी सोच काफी तेज होती है और ये किसी भी परिस्थिति को बहुत जल्दी समझ लेते हैं. बुध ग्रह के कारण इनके अंदर कम्युनिकेशन स्किल कमाल की होती है. ये अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करना अच्छी तरह जानते हैं. लोग इनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं, इनके अंदर नई चीजें सीखने की गजब की उत्सुकता होती है. टेक्नोलॉजी, बिजनेस, मीडिया और सोशल लाइफ में ये लोग अक्सर आगे दिखाई देते हैं. कैसा होता है मूलांक 5 वालों की व्यक्तित्व: जानें खूबियां 1. तेज दिमाग और तुरंत फैसला लेने की क्षमता मूलांक 5 वाले लोग बहुत तेज बुद्धि के होते हैं. किसी भी परिस्थिति को जल्दी समझ लेना और तुरंत सही निर्णय लेना इनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है. यही कारण है कि ये लोग मुश्किल हालात में भी घबराते नहीं हैं और जल्दी रास्ता निकाल लेते हैं. 2. हर माहौल में खुद को ढाल लेने की कला मूलांक 5 वाले लोग किसी भी नए माहौल में बहुत जल्दी एडजस्ट हो जाते हैं. इन्हें नई जगह, नए लोग और नए अनुभव पसंद होते हैं. यही वजह है कि ये लोग सामाजिक जीवन में जल्दी लोकप्रिय हो जाते हैं. 3. आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व इन लोगों के अंदर गजब का आत्मविश्वास होता है. इनके चलने, बोलने और लोगों से मिलने का तरीका इन्हें भीड़ से अलग बनाता है. इनकी सकारात्मक ऊर्जा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. 4. नई चीजें सीखने और करने का जुनून मूलांक 5 वाले लोग हमेशा कुछ नया सीखना चाहते हैं. इन्हें एक जैसी जिंदगी पसंद नहीं होती. घूमना-फिरना, नए लोगों से मिलना और नए अवसर तलाशना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है. 5. जोखिम लेने का साहस ये लोग नए काम करने और रिस्क लेने से डरते नहीं हैं. बिजनेस, करियर या जीवन के बड़े फैसलों में भी ये आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं. कई बार यही साहस इन्हें सफलता दिलाता है. मूलांक 5 वालों को जीवन में किन गलतियों और आदतों से बचना चाहिए? 1.जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें: मूलांक 5 वाले लोग कई बार बिना ज्यादा सोचे-समझे जल्दी निर्णय ले लेते हैं. शुरुआत में उन्हें सब सही लगता है, लेकिन बाद में परेशानी हो सकती है. इसलिए इन्हें हर बड़े फैसले से पहले थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. 2.एक साथ बहुत सारे काम करने की आदत:इन लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है, इसलिए ये कई बार एक साथ कई काम शुरू कर देते हैं. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कोई भी काम पूरी तरह सफल नहीं हो पाता. इन्हें एक समय में एक लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए. 3.फिजूल खर्च करने से बचें: मूलांक 5 वालों को घूमने-फिरने, फैशन और नई चीजों का काफी शौक होता है. कई बार यही आदत जरूरत से ज्यादा खर्च करवाती है. अगर ये लोग पैसों की सही प्लानिंग करें, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है. 4.जल्दी बोर होने की आदत: इन लोगों को एक जैसा काम लंबे समय तक करना पसंद नहीं होता. यही वजह है कि कई बार ये काम अधूरा छोड़ देते हैं. इन्हें अपने अंदर धैर्य और स्थिरता लाने की जरूरत होती है. 5.गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखें: हालांकि मूलांक 4 वाले लोग खुशमिजाज होते हैं, लेकिन जब चीजें इनके अनुसार नहीं होतीं तो ये जल्दी चिड़चिड़े हो सकते हैं. ऐसे में इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखना चाहिए. 6. रिश्तों में ज्यादा स्वतंत्रता की चाह: मूलांक 5 वाले लोग अपनी आजादी को बहुत महत्व देते हैं. कई बार यही स्वभाव रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है. इन्हें रिश्तों में संतुलन और जिम्मेदारी बनाए रखना जरूरी होता है. यह भी पढ़े- Kuber Yantra: घर की इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि; बस 1 मंत्र से होगा चमत्कार! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Click here to Read more
.png)
