पॉपस्टार शकीरा ने फुटबॉल वर्ल्डकप ओपनिंग में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाया:नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने भी परफॉर्म किया; मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराया
1 day ago
फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। करीब 2 घंटे तक चली ओपनिंग सेरेमनी के बाद FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक की मौजूदगी में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। यहां कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन ने भी परफॉर्म किया। इसके बाद मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीता। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। ओपनिंग सेरेमनी की फोटोज… फुटबॉल वर्ल्ड कप के खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ वर्ल्ड कप के बीच मैक्सिको में विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा। टीचर्स की सैलरी बढ़ाने और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार सामाजिक समस्याओं को नजरअंदाज कर वर्ल्ड कप आयोजन पर ध्यान दे रही है। यहां से ओपनिंग मैच की रिपोर्ट पढ़िए ओपनिंग मैच के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में रेफरी ने 3 रेड कार्ड दिए। साउथ अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोले और थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड मिला। वहीं मैक्सिको के सेसर मोंटेस को एक्स्ट्रा टाइम में रेड कार्ड दिखाया गया। जूलियन ने पहला गोल किया मैक्सिको को बढ़त 9वें मिनट में मिली। साउथ अफ्रीका के कप्तान और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स की गलती टीम पर भारी पड़ गई। विलियम्स के बैकपास का फायदा उठाकर जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का पहला गोल दाग दिया। 44वें मिनट में क्विनोनेस का शॉट गोल पोस्ट से टकराकर बाहर आ गया। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पहले हाफ में अटैक नहीं कर सकी और हाफ टाइम तक 1-0 से पीछे रही। जिमेनेज के गोल से बढ़त दोगुनी हुई 67वें मिनट में मैक्सिको के रोबर्टो अल्वाराडो ने क्रॉस डाला। इस पर स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ मैक्सिको ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली और मैच अपने नाम कर लिया। मैच में 3 रेड कार्ड दूसरे हाफ की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के मिडफील्डर स्पेफेलो सिथोले को रेड कार्ड मिला। 49वें मिनट में गोल की ओर बढ़ रहे ब्रायन गुटिएरेज को सिथोले ने पीछे से फाउल कर दिया। रेफरी ने इस पर रेड कार्ड दिखा दिया। साउथ अफ्रीका की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। 84वें मिनट में थेम्बा ज्वाने को वॉयलेंट कंडक्ट के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 9 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा। इंजरी टाइम में मैक्सिको के सेसर मोंटेस को भी गोल करने का मौका रोकने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। दोनों टीमों की स्टार्टिंग प्लेइंग-XI मैक्सिको- राउल रेंगल (कप्तान), सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज, इजरायल रेयेस, जीसस गालार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिएरेज, राउल जिमेनेज, जूलियन क्विनोनेस और रोबर्टो अल्वाराडो। साउथ अफ्रीका- रोनवेन विलियम्स (कप्तान), ऑब्रे मोडिबा, मबेकेजेली म्बोकाजी, न्कोसिनाथी सिबिसी, खुलिसो मुदाउ, इमे ओकोन, टेबोहो मोकोएना, स्पेफेलो सिथोले, जेडन एडम्स, लाइल फोस्टर और इकराम रेनर्स। ---------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खिताब की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन, 18 साल के यमाल ताकत; फ्रांस नंबर-2 फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है। पढ़ें पूरी खबर
Click here to Read more
.png)
