Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत

    2 hours ago

    1

    0

    Iran America Peace Deal: ईरान और अमेरिका के बीच जारी शांति वार्ता के समझौते को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं. ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अमेरिका के साथ डील के लिए तैयार किए गए MOU के फाइनल ड्राफ्ट में कई मुद्दों को शामिल किया गया है. इनमें तेहरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम से लेकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने से जुड़ी अहम बातें शामिल हैं. दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद अगले 60 दिनों में फाइनल डील पर बातचीत की जाएगी. ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस एमओयू में कई मुद्दों को शामिल किया गया है. इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि ईरान ने सभी कमर्शियल जहाजों के लिए हॉर्मुज को तुरंत फिर से खोल दिया है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी भी हटा ली है. ईरान पर कोई नया बैन नहीं लगाएगा अमेरिका वहीं अमेरिका इस बात पर सहमत है कि जब तक कोई अंतिम समझौता नहीं होता, तबतक ईरान पर नया बैन नहीं लगाया जाएगा. अमेरिका एक निश्चित समय के लिए ईरान पर तेल से जुड़े बैन में ढील देगा. इससे तेहरान तेल बेच सकेगा. इससे कमाई कर सकेगा. अमेरिका ईरान की रुकी हुई 25 अरब डॉलर की संपत्ति जारी करने पर सहमत है. इसमें सीधे नकद ट्रांसफर, क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और फाइनेंशियल क्रेडिट लाइन जैसे तरीके शामिल होंगे. यह भी पढे़ःं 'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान तेहरान इस बात पर सहमत है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाएगा, न ही हासिल करेगा. तेहरान अंतिम समझौता होने तक परमाणु मामले में मौजूदा स्थिति बनाने पर सहमत हुआ है. इसमें यूरेनियम संवर्धन न करना और परमाणु सुविधाओं का विस्तार न करना शामिल है. अमेरिका इस बात पर सहमत है कि तेहरान ईरान के भीतर अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करेगा, और ऐसा करने के तरीके पर 60 दिनों के भीतर चर्चा की जाएगी. यह भी पढ़ेंः 'अगले 24 घंटे में डील फाइनल', पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, समझौते के लिए तैयार अमेरिका-ईरान?
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
    Next Article
    उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल..., पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment