Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड:फायरिंग मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज; टीचर बोले- सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई

    1 week ago

    1

    0

    खान सर की कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस की ओर से फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पटना के कदमकुआं थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने अपने स्टेटमेंट पर ये शिकायत दर्ज कराई है। फैसल खान उर्फ खान सर को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। इधर, खान सर ने फायरिंग वाले वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की गई है। पटना में 2 जून की रात खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ। इस मामले में खान सर के बॉडी गार्ड्स का भी फायरिंग करते वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खान सर से भी पूछताछ हुई थी। खान सर बोले- सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की। मेरे घर रात में कोई आया और मेरे गार्ड को मार कर अधमरा कर दिया। क्या उस समय हम लोग उस पर फूल फेंकते या आरती की थाली लेकर खड़े रहते। मुझे भी मार दो। ये लोग चाहते हैं कि खान सर के फोटो के ऊपर माला चढ़ जाए। बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि, अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी। अब सिलसिलेवार ढंग जानिए, खान सर की कोचिंग पर हमले से लेकर अबतक क्या-क्या हुआ 2 जून की रात कोचिंग पर हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। कोचिंग पर हमले का वीडियो भी सामने आया। 3 जून को पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 2 लोग अभिषेक और गौरव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों रौशन सर के सहयोगी हैं। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 4 जून को खान सर के गार्ड्स का फायरिंग करते वीडियो आया 4 जून को एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर के 2 गार्ड्स कोचिंग के बाहर फायरिंग करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस खान सर के कोचिंग पहुंची और दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है। फायरिंग और बॉडी गार्ड्स की गिरफ्तारी की तस्वीरें… पुलिस ने हथियार जब्त किया, नई FIR दर्ज पुलिस ने खास सर के दोनों गार्ड्स के हथियारों को सत्यापन के लिए जब्त किया है। वहीं, फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। रौशन आनंद की रिहाई के लिए छात्रों का प्रदर्शन ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे थे। एनआईटी मोड से करीब 5 हजार छात्र करगिल चौक तक पहुंचे थे। छात्रों ने कारगिल चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। छात्र कह रहे थे कि खान सर क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। रौशन सर को फंसाने की साजिश रची गई है। प्रदर्शन की तस्वीरें… -------------------- ये खबर भी पढ़िए… खान सर...विक्टिम या स्क्रिप्ट राइटर:रौशन आनंद के जेल जाते ही 15,000 करोड़ के बाजार से बड़ा प्लेयर हटा, खान सर को 4 बड़े फायदे पटना के मुसल्लहपुर हाट में 2 जून की रात जो कुछ भी हुआ, क्या वह वाकई फैजल खान उर्फ खान सर पर एकतरफा हमला था या फिर कहानी के पीछे कोई और ही कहानी की पटकथा लिख गई थी? खान सर के गार्ड का गोली चलाते वीडियो आने के बाद सवाल उठ रहा है कि इस पूरे बवंडर के पीछे कहीं असली बिसात खान सर की तो नहीं थी? यह सवाल इसलिए भी मौजूं है क्योंकि 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' का बिखरना सीधे खान सर के लिए 'लॉटरी' साबित हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    OnePlus Might Soon Launch a Flagship Phone With 2K Display and a 240Hz Refresh Rate
    Next Article
    वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव-डायरेक्टर बने इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा:उनका कार्यकाल 3 साल का होगा, परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment