Peddi Box Office Day 4: राम चरण की 'पेद्दी' ने संडे को मचाया भौकाल, 150 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 'द राजा साब' के भी उड़ा दिए परखच्चे
3 hours from now
राम चरण की मच अवेटेड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त परफार्म कर रही है. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 4 जून को जबरदस्त चर्चा के बीच सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और जबरदस्त शुरुआत के बाद इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाका कर दिया है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं 'पेद्दी' ने रिलीज के चौथे दिन यान संडे को कितनी कमाई की है. 'पेद्दी' ने चौथे दिन कितनी कमाई की है? 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश के बैकग्राउंड पर सेट की गई 'पेद्दी' एक ऐसे गांव की कहानी है जो खेल के जरिये अपने समुदाय को एकजुट करता है और पावरुफुल राइवल्स के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म का ग्रामीण परिवेश, इमोशनल कहानी और राम चरण का दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया है इसी वजह से ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड शुरुआत करते हुए पेड प्रीव्यू से 18.50 करोड़ रुपये कमाए और पहले दिन ही 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई दर्ज की. दूसरे दिन भी इसने अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए 26.90 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला. इसके बाद संडे को तो ये तूफान ही बन गई और इसके कलेक्शन में जबरदस्त तेजी देखी गई है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पेद्दी' ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 31.55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 156.80 करोड़ रुपये हो गई है. 'पेद्दी' ने चौथे दिन 'द राजा साब' के उड़ाए परखच्चेराम चरण की पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' को रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा मिली थी, लेकिन यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी. बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर फ्लॉप साबित हुआ और इसने अपने लाइफटाइम में सिर्फ 131.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'पेद्दी' ने इस फिल्म कोचार दिन में ही पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं संडे को इस फिल्म ने प्रभास की 'द राजा साब' के 146.04 करोड़ को मात दे दी है और ये साल की दूसरी सबसे बड़ी तेलुगु फिल्म बन गई है. अब ये माना शंकर वारा प्रसाद गारू (220.99 करोड़) से ही पीछे है. साल 2026 की टॉप 3 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट माना शंकरा वर प्रसाद गारू- 220.99 करोड़ द राजा साब- 146.04 करोड़ पेद्दी- 125.25 करोड़
Click here to Read more
