Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान के मानव डेब्यू-टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने:पिता बोले- नाम रोशन कर दिया; मां ने कहा- भगवान से दुआ, बेटा वर्ल्ड कप खेले

    4 hours ago

    1

    0

    न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच श्रीगंगानगर के मानव सुथार प्लेयर ऑफ द मैच बने। मानव ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की। इसके साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया। मानव सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उनके पिता जगदीश सुथार, मां सुशीला देवी और रिश्तेदारों ने इस पर खुशी जताई। मानव के पिता जगदीश सुथार ने कहा- आज बड़ा महत्वपूर्ण पल है। मानव ने 7 विकेट लेकर देश और श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया है। मैं चाहता हूं कि वह वनडे और टी-20 भी खेले और 2027 विश्वकप देश के लिए जीते। मां सुशीला देवी ने भावुक होते हुए कहा- पूरे परिवार को इतनी खुशी है कि बयां नहीं कर सकते। भगवान से दुआ है कि मानव 2027 वर्ल्ड कप खेले और शानदार प्रदर्शन करें। मानव ने 11 साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। मानव की बहन मानसी ने कहा- आज इतनी खुशी हो रही है कि बयां नहीं कर सकती। मानव का डेब्यू मैच था और वह अच्छा कर गया। पूरे इंडिया के अंदर मानव दूसरे नंबर पर आ रहा है, जिसने डेब्यू मैच में 7 विकेट लिए हैं। टेस्ट खेलने वाले राजस्थान के 5वें खिलाड़ी बने शनिवार (6 जून) को मैच के पहले दिन मानव सुथार को कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी। इसी के साथ मानव टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले राजस्थान के 5वें खिलाड़ी बन गए थे। मानव के पिता जगदीश सुथार स्कूल टीचर हैं। मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। मानव ने 10-11 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति अपना जुनून दिखाना शुरू कर दिया था। आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा मानव सुथार आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम में हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस से अभी सीमित मौके मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए में लगातार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। कोच धीरज शर्मा हमेशा कहते रहे हैं कि अगर भारत के लिए खेलना है तो रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। ऑलराउंड क्षमता से बने सिलेक्टर की पसंद मानव सुथार सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इस कारण उन्हें एक बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में भी देखा जाता है। उनका प्रदर्शन 2023 वर्ल्ड कप कैंप में भी चर्चा में रहा था, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। इसके अलावा इंडिया ए से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 5 विकेट लेकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। मानव सुथार ने डेब्यू मैच में किया कमाल मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू टेस्ट पारी में दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इस लिस्ट में नरेंद्र हिरवानी पहले स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में 8 विकेट लिए थे। सुथार टेस्ट डेब्यू में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के 10वें बॉलर और 7वें स्पिनर बने। वह इस सदी में अमित मिश्रा के बाद डेब्यू टेस्ट पारी में फाइव विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। अमित मिश्रा ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था। पढ़ें ये खबर भी… भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत:न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया, मानव सुथार को 7 विकेट भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explainer: રેલવે 40 વર્ષ જૂની રિઝર્વેશન સિસ્ટમ બદલશે, AI આપશે ટિકિટની માહિતી! જાણો મુસાફરોને શું થશે ફાયદા
    Next Article
    ''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता'', 24 जुलाई तक पूरी होनी है प्रक्रिया

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment