Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Rattling Door Fix: बार-बार खड़खड़ाता है घर का दरवाजा, बढ़ई को बुलाए बिना खुद घर पर ऐसे करें मिनटों में ठीक

    6 hours ago

    1

    0

    How To Fix A Rattling Door Without Calling A Professional: अगर आपके घर का दरवाजा बंद होने के बाद भी बार-बार खड़खड़ाने की आवाज करता है, तो हर बार बढ़ई या मिस्त्री को बुलाने की जरूरत नहीं है. कई मामलों में यह समस्या बहुत छोटी होती है और कुछ आसान उपायों से घर पर ही ठीक की जा सकती है. दरअसल, दरवाजे का खड़खड़ाना इस बात का संकेत होता है कि वह पहले की तरह फ्रेम या लॉकिंग सिस्टम के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठ रहा है. क्यों होती है यह दिक्कत? अक्सर यह समस्या तब ज्यादा महसूस होती है जब घर की खिड़कियां खुली हों, तेज हवा चल रही हो, एसी या कूलिंग सिस्टम चालू हो या फिर घर में किसी के तेज कदमों की वजह से कंपन पैदा हो रहा हो. ऐसे में दरवाजा हल्का-सा हिलता है और खड़खड़ाने की आवाज आने लगती है. होम एक्सपर्ट के अनुसार, ज्यादातर मामलों में इसकी वजह स्ट्राइक प्लेट और लैच के बीच ढीलापन होता है. स्ट्राइक प्लेट वह धातु की प्लेट होती है जहां दरवाजे का लॉक बंद होने पर फंसता है. समय के साथ लकड़ी सिकुड़ सकती है, कब्जे ढीले हो सकते हैं, मौसम का असर पड़ सकता है या फिर दरवाजे के आसपास लगी रबर स्ट्रिप घिस सकती है. इन वजहों से दरवाजे और फ्रेम के बीच हल्का गैप बन जाता है, जिससे आवाज आने लगती है. कैसे कर सकते हैं इसको ठीक? समस्या की पहचान करने के लिए सबसे पहले दरवाजे को पूरी तरह बंद करें और हल्के हाथ से उसे धक्का दें. अगर दरवाजा आसानी से हिल रहा है, तो संभव है कि स्ट्राइक प्लेट में लैच ठीक से फिट नहीं हो रहा हो. यदि आवाज धातु जैसी सुनाई दे रही है, तो भी इसका कारण यही हो सकता है. सबसे आसान उपाय है स्ट्राइक प्लेट के स्क्रू को कसकर देखना. कई बार सिर्फ स्क्रू टाइट करने से ही समस्या खत्म हो जाती है. अगर इससे फायदा न मिले, तो स्ट्राइक प्लेट के अंदर मौजूद छोटे धातु टैब को प्लास की मदद से हल्का-सा अंदर की ओर मोड़ा जा सकता है. इससे लॉक पहले की तुलना में ज्यादा मजबूती से पकड़ बनाता है और दरवाजा हिलना बंद कर देता है. इसे भी पढ़ें- Low Shower Water Pressure: प्लंबर को बुलाने से पहले ये जुगाड़ करके देखें, एकदम ठीक चलने लगेगा शॉवर वेदर स्ट्रिपिंग की जांच अगर समस्या फिर भी बनी रहती है, तो दरवाजे के किनारों पर लगी वेदर स्ट्रिपिंग की जांच करें. समय के साथ यह दब जाती है या खराब हो जाती है, जिससे दरवाजा ढीला महसूस होने लगता है. नई वेदर स्ट्रिप लगाने से न सिर्फ आवाज कम होती है, बल्कि धूल, हवा और शोर भी कम अंदर आता है. कब्जों की भी जांच इसके अलावा दरवाजे के कब्जों की भी जांच करनी चाहिए. ढीले स्क्रू या हिलते हुए कब्जे भी खड़खड़ाहट की वजह बन सकते हैं. इन्हें कसने से दरवाजा दोबारा स्थिर हो जाता है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर खड़खड़ाते दरवाजों की मरम्मत बिना बड़े खर्च के हो सकती है. थोड़ी-सी जांच और कुछ छोटे बदलाव आपके दरवाजे को फिर से पहले जैसा शांत और मजबूत बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें: मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rice Breakfast Recipes: रात को बचे चावल से बना सकते हैं बेहतरीन नाश्ता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे बच्चे
    Next Article
    3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र:राष्ट्रपति ने 13 जवानों को सम्मानित किया; नक्सल ऑपरेशन के पुलिसकर्मी भी शामिल

    Related Life Style Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment