Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सोलर एनर्जी सिस्टम में दिखें ये गड़बड़ तो हो जाएं सावधान, इमरजेंसी रिपेयर की पड़ेगी जरूरत

    1 hour ago

    1

    0

    Solar Panel Emergency Repair: सोलर पैनल 25 साल तक आराम से चल जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फॉल्ट्स होते हैं, जिन्हें तुरंत रिपेयर करने की जरूरत पड़ती है. ऐसा न करने पर भारी नुकसान हो सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर सोलर एनर्जी सिस्टम के किसी कंपोनेंट से धुआं निकल रहा है तो इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता और तुरंत प्रोफेशनल को बुलाने की जरूरत है. आज हम जानेंगे कि सोलर पैनल की किन गड़बड़ियों को लेकर सावधान रहने और कब इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत होती है. कब पड़ती है इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत? अगर सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी समेत इस सिस्टम के किसी भी कंपोनेंट से जलने की बदबू और धुआं आदि निकल रहा है तो यह आग लगने का भी कारण बन सकता है. इसलिए इस फॉल्ट को इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत है. अगर आंधी-तूफान के कारण माउंटिंग स्ट्रक्चर या पैनल पर कोई फिजिकल डैमेज नजर आ रहा है तो तुरंत प्रोफेशनल से इसकी मरम्मत करवा लें. ऐसा न करने से पैनल के उखड़ने के खतरे के साथ-साथ इलेक्ट्रिक रिस्क भी रहते हैं. अगर सोलर पैनल के पास आग लगी हुई है तो इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. आग से कई क्रिटिकल कंपोनेंट खराब होकर बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं. अगर सोलर इन्वर्टर या पूरा सिस्टम चलते-चलते अचानक बंद हो जाए तो भी इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. प्रोफेशनल को बुलाकर इसी रिपेयर करवाना सही ऑप्शन है. इमरजेंसी रिपेयर से पहले कर लें ये काम इमरजेंसी रिपेयरिंग के लिए प्रोफेशनल्स को पहुंचने में कुछ घंटो का समय लग सकता है. तब तक खतरे को कम करने के लिए सोलर सिस्टम को बंद कर दें और डैमेज्ड पार्ट्स से छेड़छाड़ करने से बचें. अगर कहीं से धुआं या आग की लपटें उठ रही हैं तो उसके पास जाने की गलती न करें. इन वॉर्निंग साइन को भी न करें इग्नोर क्रिटिकल फॉल्ट के अलावा कई बार ऐसी भी गड़बड़ होती हैं, जिन्हें इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन लंबे समय तक इग्नोर भी नहीं करना चाहिए. अगर एनर्जी प्रोडक्शन में लगातार कमी आ रही है तो इस पर नजर रखनी चाहिए. कई बार मौसम के कारण ऐसा हो सकता है. सोलर पैनल पर अगर धूल-मिट्टी जमा हो जाए तो ये एफिशिएंसी पर असर डाल सकती है. इसलिए समय-समय पर पैनल की सफाई करते रहें. ये भी पढ़ें- WhatsApp में आएंगे नए सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देकर इन फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे यूजर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए सिंगापुर का 19वीं सदी वाला कूलिंग सिस्टम तकनीक फिर चर्चा में, जानिए पूरी जानकारी
    Next Article
    25 लाख मैसेज, 9,000 नकली साइट्स! AI ठगों के खिलाफ Google ने छेड़ी जंग

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment