Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका

    4 weeks ago

    1

    0

    बीजिंग के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर टिकी रही. दोनों नेताओं के बीच बातचीत से पहले आई एक तस्वीर अब सबसे ज्यादा चर्चा में है. तस्वीर में देखा गया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग टेबल से उठकर जाते हैं, तभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हल्का सा झुककर शी जिनपिंग की नोटबुक खोलते हैं और उस पर एक नजर डालते हैं. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री चुपचाप यह सब देखते नजर आते हैं. दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर टिकी नजरट्रंप और शी जिनपिंग की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार, वैश्विक तनाव और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होनी है. बाहर से माहौल दोस्ताना दिखा, लेकिन अंदर कई ऐसे मुद्दों पर बात हुई जो दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं. ये कल की बैन्क्वेट से आई तस्वीर है…राष्ट्रपति जिनपिंग टेबल से उठ कर जाते हैं. . राष्ट्रपति ट्रंप धीरे से बगल में झुक कर राष्ट्रपति शी की नोटबुक खोल एक नज़र देख लेते हैं..अमेरिकी विदेश मंत्री चुपचाप देखते रहते हैं! pic.twitter.com/68229IUFPr — Kadambini Sharma (@SharmaKadambini) May 15, 2026 शी जिनपिंग बोले- दुनिया नए मोड़ पर खड़ीबैठक की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया की मौजूदा स्थिति को 'नया चौराहा' बताया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन और अमेरिका तथाकथित 'थ्यूसीडिडीज ट्रैप' से ऊपर उठ सकते हैं. उन्होंने कहा कि 'थ्यूसीडिडीज ट्रैप' वह स्थिति होती है, जब कोई उभरती ताकत किसी मौजूदा बड़ी ताकत को चुनौती देती है और इससे टकराव का खतरा बढ़ जाता है. शी जिनपिंग ने कहा, 'हमें विरोधी नहीं, बल्कि साझेदार बनना चाहिए. हमें एक-दूसरे की सफलता में मदद करनी चाहिए और साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए.' ट्रंप ने की शी जिनपिंग की खुलकर तारीफअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक के दौरान चीन और शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के रिश्ते पहले से भी बेहतर होने वाले हैं. ट्रंप ने कहा, 'आपके साथ होना सम्मान की बात है. आपका दोस्त होना भी सम्मान की बात है.' उन्होंने शी जिनपिंग को 'महान नेता' बताते हुए कहा कि कुछ लोगों को उनका ऐसा कहना पसंद नहीं आता, लेकिन वह यह कहना बंद नहीं करेंगे. ट्रंप ने कहा, 'मैं सबके सामने कहता हूं कि आप एक महान नेता हैं. लोगों को यह पसंद आए या नहीं, लेकिन यह सच है.'
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- क्षेत्रीय शांति में भारत की हो सकती है बड़ी भूमिका, क्या अब नहीं पाकिस्तान पर भरोसा?
    Next Article
    डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment