Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    टीएमसी सांसद पर हमले का मामला, लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करेंगे अभिषेक बनर्जी

    6 days ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुए हमले को लेकर अब टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी अब लोकसभा में इसकी जानकारी देंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीएमसी नेता लोकसभा अध्यक्ष को अपने ऊपर हुए हमले की पूरी जानकारी देंगे. ANI ने एआईटीसी सूत्रों के हवाले से बताया कि खुद पर हुए हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करने के अलावा इस मामले में अदालत भी जाएंगे, जहां वो औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. TMC MP Abhishek Banerjee will apprise Lok Sabha Speaker OM Birla of the attack on him on 30 May. He will also move the Court in this matter: AITC Sources(file pic) pic.twitter.com/rpLxBuRmPW — ANI (@ANI) June 1, 2026 सोनारपुर में पीड़ित टीएमस कार्यकर्ताओं से मिलने गए अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि वो राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं और उन्होंने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहाया है. बता दें कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और अन्य ने बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. दिलीप घोष ने साधा निशानाअभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने हाल ही में कहा कि अब जनता का रोष सामने आ रहा है. इन लोगों से जनता कितनी नाराज थी, फाल्टा चुनाव में साफ देखा जा सकता है. टीएमसी चुनाव में चौथे नंबर पर रही. इस परिणाम को ही देखकर समझ जाना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हीरो बनने क्यों चले गए. '15 साल तक आप खुद को भगवान समझते रहे'बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज जनता का यही गुस्सा है क्योंकि 15 साल तक आप खुद को भगवान समझते रहे. उन्होंने आगे कहा कि आज आप पर अंडे फेंके जा रहे हैं, जूते फेंके जा रहे हैं. लोग आपके घर के सामने थूक रहे हैं और गालियां दे रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसी राजनीति नहीं करेंगे जहां लोग हमें जूतों की माला पहनाएं, गालियां दें. ये भी पढ़ें Swapan Dasgupta: पेशे से पत्रकार, पद्म भूषण से सम्मानित... कौन हैं स्वपन दासगुप्ता, जो शुभेंदु सरकार में बने मंत्री
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCHMCT JEE counselling 2026 begins: Check important dates and details
    Next Article
    Bengal Cabinet Expansion: 13 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ, शुभेंदु अधिकारी की टीम में किस-किस को मिली जगह? देखें पूरी लिस्ट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment