Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    टेलीकॉम कंपनियां नहीं बतातीं ये ट्रिक! बिना ₹299 प्लान के भी एक्टिव रहेगी आपकी प्रीपेड SIM

    3 hours ago

    1

    0

    SIM Card Active Tips: भारत में करोड़ों लोग प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनमें से कई यूजर्स का नंबर अचानक बंद होने की समस्या से गुजरता है. हैरानी की बात यह है कि कई बार मोबाइल खाते में बैलेंस मौजूद होने के बावजूद SIM काम करना बंद कर देता है. इसकी वजह रिचार्ज भूल जाना नहीं बल्कि वैलिडिटी से जुड़े नियमों की सही जानकारी न होना है. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि बैलेंस होने के बावजूद कॉल या इंटरनेट बंद हो गया तो इसके पीछे की वजह समझना जरूरी है. बैलेंस और वैलिडिटी एक ही चीज नहीं हैं ज्यादातर लोग मानते हैं कि जब तक मोबाइल नंबर में पैसे मौजूद हैं तब तक SIM सक्रिय रहेगा. लेकिन टेलीकॉम कंपनियों का सिस्टम अलग तरीके से काम करता है. प्रीपेड कनेक्शन में दो चीजें महत्वपूर्ण होती हैं. अकाउंट बैलेंस प्लान की वैलिडिटी बैलेंस केवल आपके खाते में मौजूद राशि को दिखाता है जबकि वैलिडिटी तय करती है कि आप कॉल कर सकते हैं इंटरनेट चला सकते हैं या कॉल रिसीव कर सकते हैं. जैसे ही वैलिडिटी खत्म होती है, नंबर ग्रेस पीरियड में चला जाता है. यह अवधि आमतौर पर 15 से 30 दिनों तक हो सकती है. इसके बाद नंबर स्थायी रूप से बंद होने का खतरा बढ़ जाता है. कम खर्च में नंबर एक्टिव रखने की छिपी हुई ट्रिक बहुत से यूजर्स नहीं जानते कि टेलीकॉम कंपनियां कुछ ऐसे कम कीमत वाले रिचार्ज भी उपलब्ध कराती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ वैलिडिटी बढ़ाना होता है. इन प्लान्स की कीमत आमतौर पर ₹10 से ₹50 के बीच हो सकती है. इनमें ज्यादा डेटा या अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिलती लेकिन SIM की वैलिडिटी बढ़ जाती है और नंबर सक्रिय बना रहता है. ऐसे प्लान अक्सर कंपनी के ऐप में Top-Up, Value Recharge या Special Recharge सेक्शन में छिपे होते हैं. इसलिए कई यूजर्स की नजर इन पर नहीं पड़ती और वे मजबूरी में महंगे प्लान खरीद लेते हैं. एक्सपायरी डेट से पहले सेट करें रिमाइंडर मोबाइल नंबर को बंद होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि वैलिडिटी खत्म होने से 3-4 दिन पहले रिमाइंडर लगा लें. इससे आपको सही प्लान चुनने का समय मिल जाता है और आखिरी समय में जल्दबाजी में महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. नंबर बंद होने पर बैलेंस भी हो सकता है बेकार अगर SIM लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के बाद डिएक्टिवेट हो जाता है तो खाते में बची हुई राशि भी बेकार हो सकती है. अधिकांश मामलों में कंपनियां इस रकम का रिफंड नहीं देतीं. यह समस्या उन लोगों के लिए और भी बड़ी हो सकती है जो दूसरा SIM केवल डेटा, OTP या यात्रा के दौरान इस्तेमाल करते हैं. ऐसे नंबर लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर जल्दी बंद हो सकते हैं. हर महीने सिर्फ एक काम करें जैसे आप नियमित रूप से बैंक बैलेंस चेक करते हैं उसी तरह महीने में एक बार अपने मोबाइल नंबर की वैलिडिटी भी जरूर देखें. अधिकांश टेलीकॉम ऐप्स होम स्क्रीन पर ही वैलिडिटी की जानकारी दिखाते हैं. समय पर किया गया छोटा-सा रिचार्ज आपके नंबर को सुरक्षित रख सकता है, खाते में मौजूद बैलेंस बचा सकता है और नया SIM लेने की परेशानी से भी बचा सकता है. इसलिए नंबर बंद होने का इंतजार करने के बजाय वैलिडिटी पर पहले से नजर रखना ज्यादा समझदारी है. यह भी पढ़ें: क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Elon Musk को टक्कर देने उतरा चीन, Neuralink जैसी ब्रेन चिप को दी कमर्शियल मंजूरी
    Next Article
    Air Cooler Vs Portable AC: 24 घंटे चलने पर कौन खाता है ज्यादा बिजली, जानिए पूरा जोड़-गणित

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment