Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष:4 साल का कार्यकाल संभालेंगे; पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था

    2 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को ढाका में हुए चुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित हुए और अब चार साल तक इस पद पर रहेंगे। 37 साल के तमीम अप्रैल से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे, जब बांग्लादेश सरकार ने BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। वे BCB के 21वें अध्यक्ष बने हैं। तमीम ने पिछले साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला। उन्होंने फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पर भ्रष्टाचार के आरोप यह चुनाव बांग्लादेश सरकार द्वारा अप्रैल में अंतरिम संस्था के तहत आयोजित कराए गए थे। इससे पहले सरकार ने एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाली पिछली निर्वाचित संस्था को भंग कर दिया था। जांच समिति ने अमीनुल और उनके बोर्ड सदस्यों को भ्रष्टाचार में शामिल पाया था और संविधान में सुधार की सिफारिश की थी। फहीम सिन्हा बने उपाध्यक्ष, 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा चुनाव के बाद हुई पहली बोर्ड बैठक में फहीम सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें 66 वोट मिले थे। इसके साथ ही 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरा हो गया, जो अगले चार साल तक बांग्लादेश क्रिकेट का संचालन करेगा। तमीम ने टेस्ट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए तमीम ने 70 टेस्ट मैचों में 38.89 के एवरेज से 5134 रन बनाए। इसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं 243 वनडे में उनके नाम पर 36.65 की औसत से 8357 रन दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। तमीम ने 78 टी-20 इंटरनेशनल में 24.08 के एवरेज से 1758 रन बनाए। इसमें उनके नाम पर 1 शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 451 रन से आगे:पहली पारी 564/8 पर घोषित की भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। रविवार को न्यू चंडीगढ़ में दूसरे दिन के स्टंप्स तक अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट पर 113 रन बना पाई। रहमत शाह 43 रन पर नाबाद लौटे। भारत पहली पारी के आधार पर 451 रन से आगे है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोजतबा खामेनेई कहां 'छ‍िपे' हैं, डोनाल्‍ड ट्रंप बोले-मुझे पता है उनका ठ‍िकाना
    Next Article
    बेटियों को ही नहीं, बेटों को भी सिखाएं ये 5 जरूरी काम, वरना शादी के बाद बहू सुनाएगी ताने

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment