Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    देहरादून में BJP नेता के मर्डर के बाद बवाल:मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-ट्रैक्टर जलाए, भीड़ ने हिमाचल हाईवे जाम किया

    14 hours ago

    1

    0

    देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में BJP से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रविवार को गुस्साई भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे, जो हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है, जाम कर दिया है। मौके पर आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल बुलडोजर से गिरा दी है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Stock Market: इस हफ्ते उड़ान भरेगा घरेलू शेयर बाजार? महंगाई आंकड़े से लेकर ईरान-अमेरिका युध्द अपडेट पर रहेगी नजर
    Next Article
    NEET UG 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? ध्यान से चेक कर लें हर डिटेल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment