Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली में आधी रात 70kmph की रफ्तार से आंधी चली:MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत

    6 hours ago

    1

    0

    देश में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच बिहार में पहुंच गई। हालांकि मुंबई में मानसून थोड़ा पीछे चल रहा है। अगले 3 दिन में मानसून के झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में एंट्री करने की संभावना है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। इधर दिल्ली-NCR और हरियाणा में गुरुवार रात कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। 70 से 80kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। बिहार के 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत 10 लोगों की मौत हो गई। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून 27 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड शामिल हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… गर्मी से राहत नहीं, 11 राज्यों में पारा अब भी 40°C पार बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 44.6°C, यूपी के झांसी में 43.4°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 44.5°C और एमपी के खजुराहो में 43°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 13 जून: 14 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में पारा 46 डिग्री वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शुक्रवार को भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। चूरू, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार को श्रीगंगानगर में आंधी के साथ तेज बारिश हुई, साथ ही कई जगह ओले भी गिरे। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: भिंड-मुरैना समेत 6 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट; मानसून 4 दिन लेट होने का अनुमान प्रदेश में गुरुवार को आंधी-बारिश के साथ अलावा तेज गर्मी भी रही। सिवनी, दतिया समेत कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन ग्वालियर में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, IMD के मुताबिक प्रदेश में मानसून की एंट्री 4 दिन देरी से हो सकती है। अब इसके पहुंचने की अनुमानित तारीख 17-18 जून है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: प्री-मानसून एक्टिव, 17 जिलों में ओले गिरने और 65 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। आज 17 जिलों में ओले गिरने और 65 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। हालांकि अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है। मई की तरह ही बांदा एक बार फिर से सबसे गर्म रहा। गुरुवार को यहां 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: मानसून की एंट्री, 24 घंटे में 10°C तक गिरा पारा; बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत प्रदेश के किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मानसून पहुंच चुका है। 72 घंटों में यह पूरे बिहार को कवर कर लेगा। गुरुवार को बिजली गिरने से बिहार के 5 जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना, गया समेत 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा: रातभर चला आंधी-तूफान, पेड़ टूटकर सड़कों पर गिरे; भिवानी सबसे गर्म, पारा 45°C गुरुवार को प्रदेश का भिवानी 45°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि आधी रात को आए आंधी-तूफान और बारिश से मौसम बदला, लेकिन कई जगह पेड़ उखड़ गए। शुक्रवार सुबह भी कई जिलों में जमकर बारिश हुई। आज भी 22 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 80kmph तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BO Prediction Day 1: दिलजीत- शरवरी की Main Vaapas Aaung का जलवा, पहले ही दिन कंगना की Bharat Bhhagya Viddhaata को दे सकती है मात
    Next Article
    SpaceX IPO: Elon Musk’s Aerospace Giant Prices Shares at USD 135; Hits Record USD 1.77 Trillion Valuation Ahead of Nasdaq Debut

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment